सिलेंडर की आग में गृहस्थी हुई खाक, पति-पत्नी की हालत गंभीर
घर में खाना बनाते समय पाइपलाइन से गैस लीक होने की वजह से महिला के कपड़ो में आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास में पति भी उसमें झुलस गया।
शामली। कांधला कस्बे के मोहल्ला शेखजादगान में खाना बनाते समय सिलेंडर के पाइप से गैस लीक होने से महिला के कपड़ों में आग लग गई। महिला की चीख सुनकर उसका पति वहां पहुंचा और आग बुझाने का प्रयास करने लगा। महिला का पति भी आग की चपेट में आ गया जिससे पति पत्नी दोनों गंभीर रूप से झुलस गए।

यह मामला शामली जिले में कांधला कस्बे के मोहल्ला शेख जादगान का है। जब ममतेश नाम की महिला घर में खाना बना रही थी तभी गैस सिलेंडर का पाइप लीक होने की वजह से आग लग गई। ममतेश इस आग की चपेट में आ गई।
महिला के शोर-शराबे की आवाज सुनकर पति ने मौके पर पहुंचकर उसके कपड़ों में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया। इस कोशिश में पति भी आग की चपेट में आ गया जिससे पति पत्नी दोनों गंभीर रुप से झुलस गए।

शोर सुनकर पड़ोसी वहां पंहुचे और आग को बड़ी मुश्किल से बुझाया। फिर उन्हें कस्बे के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने महिला व उसके पति की हालत को गंभीर देखते हुए मुजफ्फरनगर के लिए रेफर कर दिया हैं। पति-पत्नी दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications