फोन पर दिया गर्भवती पत्नी को तीन तलाक, ससुर ने कहा 'अब मेरी बीवी बन जा'

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में निदा खान का मामला अभी सुलझा भी नहीं था कि तीन तलाक का एक और मामला सामने आया है। पीड़िता ने बताया कि उसके शौहर ने उसे फोन पर तीन तलाक दे दिया। जिसके बाद वह अपनी ससुराल गई, जहां पर उसके ससुर ने उसे अपने पत्नी बनाने की ख्वाहिश जाहिर की। पीड़िता की माने तो मना करने उसे घर से निकाल दिया।

husband triple talaq given to her pregnant wife by phone in Bareilly

एसएसपी ऑफिस पहुंची महिला शादना बी है। शादना बी का कहना है कि उसकी शादी 2013 में मीरगंज के मोहम्मद आरिफ से हुई थी। उसका आरोप है कि आरिफ ने शादीशुदा होने की बात छिपाकर शादी की। जब शादना चार महीने की गर्भवती थी तो उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। शादना बी की माने तो 6 महीने पर उसके पति मोहम्मद आरिफ ने फोन पर तीन बार तलाक बोलकर उसे तलाक दे दिया। शादना के जब बच्ची पैदा हुई तो वो उसे लेकर ससुराल पहुंची तो उसके पति ने रखने से साफ इंकार कर दिया।

शादना बी की माने तो उसने आरिफ को बच्ची की वास्ता भी दिया, लेकिन वो नहीं पिंघला। शादना बी ने बताया कि आरिफ ने कहा कि 'मैंने तुझे तलाक दे दिया है, अब सात शादियां करूंगा।' इसके बाद शादना बी अपने ससुर के पास गई और गुहार लगाई। शादना बी का आरोप है कि उसके ससुर ने उसे अपने साथ रहने को कहा। उसे हम बिस्तर होने को कहा। उससे कहा मैं तुझे ज़िन्दगी भर अपने साथ रखूंगा।

ये भी पढ़ें: दहेज में नहीं मिली कार तो पति ने दिया तीन तलाक, ससुर और ननदोई ने किया रेप

अब पीड़िता ने पुलिस अफसरों से इंसाफ की गुहार लगाई है। उसका कहना है कि उसे थाने से भगा दिया गया जिस वजह से आज वो एसएसपी ऑफिस आई है। जिसके बाद शाबना बी 'आम आवाज' संगठन की संस्थापक फहीमा यास्मीन और अध्यक्ष सैयद शारिक अली के पास पहुंची। जिनके साथ शाबना बी एसएसपी कार्यालय आई और एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई।

ये भी पढ़ें: अब लपेटे में आए निदा के खिलाफ फतवा जारी करने वाले, FIR के आदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+