तीन तलाक दिया तो पंचायत ने ठोका पति पर 2 लाख का जुर्माना
इस मुद्दे को तुर्क बिरादरी के जिम्मेदार लोगों को बताया और फिर रविवार को मदरसा खलील-उल-उलूम में आयोजित पंचायत में बात रखी गई।
संभल। एक बार में तीन तलाक देना पति को महंगा पड़ गया। तलाक बोलने पर पंचायत में पति पर दो लाख का जुर्माना लगाया गया। पंचायत का ऐलान है कि अगर कोई गुस्से में आकर तीन तलाक देता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई के साथ ऐसा ही जुर्माना लगाया जाएगा। मामला हयातनगर के गांव मुसापुर का है जहां गांव के ही एक शख्स (43) ने महिला (30) से निकाह किया था। निकाह होने के बाद से दोनों के बीच मनमुटाव रहता था। जिसके चलते दोनों के बीच मारपीट होती रहती थी।

10 दिन पहले ही पति-पत्नी में मारपीट हुई। जिससे गुस्से में आकर पति ने पत्नी को तीन तलाक बोल दिया। इसके बाद महिला अपने घर चली गई। जिसके बाद इस मुद्दे को तुर्क बिरादरी के जिम्मेदार लोगों को बताया और फिर रविवार को मदरसा खलील-उल-उलूम में आयोजित पंचायत में बात रखी गई। पंचायत के मुखिया लियाकत हुसैन ने कहा कि एक बार में तलाक देने वाले युवक पर पंचायत में दो लाख का जुर्माना डाला जाता है।
इसके बाद जुर्माने के साथ दहेज का समान भी वापस कराया गया। मैहर के 60 हजार रुपए लड़की को दिलाये गए। उन्होंने कहा कि अगर गुस्से में पति तलाक देता है तो ऐसे ही जुर्माना लगाया जाएगा। कुछ लोगों को इससे अकल आएगी।












Click it and Unblock the Notifications