प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची खौफ नाक साजिश, ऐसे हुआ खुलासा
मिर्जापुर। अवैध संबंधो को छुपाने के लिए एक पत्नी ने अपने प्रेमी व उसके साथियों के साथ मिलकर अपने पति की हत्य कर दी। पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए पत्नी सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों कि निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त गमछा, मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया।

बता दें कि 12 फरवरी को जिगना थाना क्षेत्र के मनिकठी गांव के फुलवरिया मजरे में घर के बाहर दालान में सोए किसान की हत्या हो गई थी। मामले का खुलासा करते हुए शुक्रवार को एएसपी सिटी प्रकाश स्वरूप पांडेय ने बताया कि 58 वर्षीय विष्णु प्रसाद उर्फ डॉक्टर बिंद अपनी दूसरी पत्नी श्रीदेवी के साथ घर पर रहता था। बताया कि श्रीदेवी मकान में अंदर कमरे में सोई थी और विष्णु कच्चा मकान के बरामदे में सोया हुआ था। देर रात उनकी गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई, तो हैरान कर देने वाली कहानी निकल कर सामने आई। पुलिस ने मृतक विष्णु प्रसाद की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरी घटना का खुलासा हो गया। एएसपी सिटी ने बताया कि छानबीन में पुलिस को पता चला कि मृतक की पत्नी श्रीदेवी और गांव के उमाशंकर के अवैध संबंध थे। उमाशंकर बार-बार विष्णु प्रसाद के घर आता था। कई बार विष्णु प्रसाद ने इस बात का विरोध भी किया था। कुछ दिन पूर्व श्रीदेवी कथित प्रेमी उमाशंकर के साथ छत पर बैठ कर बात कर रही थी। विष्णु के छत पर पहुंचने पर वह छत से कुदकर भाग गया।
पत्नी ने रची साजिश
श्रीदेवी और उमाशंकर ने विष्णु की हत्या का प्लान बनाया। जिससे वह रास्ते से हट जाए और उसकी संपत्ति पर कब्जा किया जा सके। दोनों ने इलाहाबाद के मांडा निवासी तीन लोगों से सम्पर्क किया जो उमाशंकर से परिचित थे। उनका हत्या के बाद एक लाख रूपया देने की बात कही। रात में दलान में अकेला पाकर गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी। साक्ष्य मिटाने के लिए विष्णु की सिम को नष्ट कर मोबाइल को काशीपुर सड़क के पास छिपा दिया।
ये है गिरफ्तार हत्यारोपित
विष्णु की हत्या कराने वाले उसकी पत्नी श्रीदेवी, कथित प्रेमी उमाशंकर व उसके तीन साथियों को इलाहाबाद जिले के मांडा थाना क्षेत्र राजू गौड़, नन्हें उर्फ जाफर व सज्जन अली को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि गिरफ्तार उमाशंकर और नन्हें 20 साल पुराने दोस्त है।












Click it and Unblock the Notifications