VIDEO: गोरखपुर में पति बना हैवान, सरेआम पत्नी की पिटाई

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश में महिलाओं के प्रति अत्याचार की घटनाऐं दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। ताजा मामला गोरखपुर का है। यहां विवाहिता की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में आरोपी पति सरेआम विवाहिता की पिटाई कर रहा है। पति की पिटाई से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के पिता ने दहेज को लेकर पिटाई का आरोप लगाया है। जबकि दिलचस्प है कि विवाहिता पिटाई का मामला सामने आने के बाद सिकरीगंज पुलिस ने महिला के पति को शांति भंग के आरोप में चालान कर मामला रफा-दफा कर दिया था।

husband his wife beating in gorakhpur

हालांकि वायरल वीडियो के सामने आपने पर सीओ खजनी ने मामले की जांच के आदेश दिए है। मामला थाना सिकरीगंज थाना के महुई बुजुर्ग गांव का है। दरअसल सिकरीगंज इलाके के रानीपुर निवासी जय प्रकाश सिंह की बेटी पूजा सिंह की शादी महुई बुजुर्ग निवासी युवक के साथ साल 2016 में हुई थी। परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ससुराल में दहेज को लेकर उसकी बेटी को प्रताड़ित किया जाता रहा है। इस बार सारेराह विवाहिता की पिटाई किये जाने पर किसी राहगीर ने पति के अत्याचार का वीडियो बनाकर वायरल किया है। वीडियो वायरल होने के बाद उच्चाधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेकर सीओ खजनी रचना मिश्रा को इसकी जांच दी है। शुरुआती छानबीन में पता चला है कि घटना पांच अप्रैल की है। वीडियो में पूजा का पति गांव के बाहर उसे पीट रहा है। पिटाई के बाद उसे गांव के बाहर छोड़ दिया गया। पूजा और उसके मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज के लिए ससुराल वाले उसका उत्पीड़न कर रहे थे।

वहीं पांच अप्रैल को दोपहर में पति, सास और ननद ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। इस दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने पिटाई का वीडियो बना लिया। उन्हीं लोगों ने बाद में यह वीडियो वायरल कर दी। घटना के समय ग्रामीणों ने सिकरीगंज पुलिस को सूचना दी थी। जिस पर पूजा के पति को गिरफ्तार भी किया गया था लेकिन बाद में शांति भंग के आरोप में उन्हें चालान कर मामला रफा-दफा कर दिया। सीओ ने बताया कि जांच की जा रही है। पिटाई का मामला सही पाए जाने और पीड़िता के शिकायत करने पर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+