यूपी: बेटी पैदा होने पर पति ने पत्नी को दिया 'तीन तलाक', घर से निकाला

शामली। तीन तलीक को लेकर भले ही देश के सर्वोच्च न्यायालय ने सख्त कानून बनाकर तीन तलाक को अवैध घोषित कर दिया हो, लेकिन तीन तलाक का यह सिलसिला अभी भी रूकने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला जनपद शामली के कस्बा कैराना में देखने को मिला है, जहां एक महिला ने बेटी को जन्म दिया तो शौहर ने उसे तीन तलाक देकर घर से बाहर निकाल दिया। घर वापसी लिए शौहर ने 50 हजार रूपए और एक बाइक की मांग की है।

Husband has given triple talaq to wife after newborn baby

जानकारी के अनुसार, पूरा मामला जनपद शामली के झिंझाना थाना क्षेत्र का है। पीड़ित महिला की माने तो 2 साल पहले उसका विवाह झिंझाना निवासी एक युवक से हुआ था। शादी के बाद उसे सात दिन पहले एक बेटी पैदा हुई। बेटी पैदा होने पर महिला के ससुराल वालों ने उसे 7 दिन की बच्ची के साथ घर से निकाल दिया। पीड़ित का आरोप है कि शुरू से ही उसके ससुराल वाले उसे अपने घर से पैसे लाने का दबाव बनाते थे।

अब जब मुझे एक बच्ची पैदा हुई तो गुस्से में आकर उन्होंने मुझे घर से निकाल दिया और कहा कि 50 हजार रूपए और बाइक लेकर आओ वरना यहां मत आना, अपनी 7 दिन की बच्ची के साथ इंसाफ के लिए पीडिता दर-दर भटक रही हूं। पीड़ित ने कैराना थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करा दिया है पुलिस आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।

एएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि कैराना थाने में तहरीर आई है एक विवाहिता को घर से इसलिए निकाल दिया क्योंकि उसको एक बेटी पैदा हुई है। बेटी पैदा होने पर उस को तलाक देकर घर से बाहर निकाल दिया एएसपी ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी पर कार्रवाई करने की बात कहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+