बेटी पैदा की है तो मायके से लाओ बाइक और... डिमांड पूरी न होने पर फोन से दिया Triple Talaq

देश का मुखिया भले ही बेटियों को बचाने के लिए 'बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ' जैसा नारा दे या सुकन्या धन जैसी तमाम स्कीमें लागू करे, लेकिन सच ये है कि आज भी एक तबके में बेटी पैदा होने पर मातम छा जाता है और इसकी सबसे ज्यादा सजा मिलती है उसे पैदा करने वाली माँ को। ऐसा ही एक मामला यूपी के मऊ जिले से सामने आया है, जिसमे एक महिला के लिए बेटी पैदा करना गुनाह हो गया और ससुरालिए उसपर तरह-तरह के जुर्म ढाने लगे।

बता दें कि यह पूरा मामला मऊ जिले के घोसी थाने के मदापुरसम्सपुर की है। पीड़िता फातिमा परवीन पुत्री कलीमुल्ला द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार दो साल पहले उसका निकाह हलधपुर थाना के इटौरा अरदौना निवासी दानिश के साथ हुआ था। निकाह के बाद से ही पति दानिश, सास रोशनजहां, ननद जन्नतुलफिरदौस और देवर जीशान दहेज की मांग को लेकर आए दिन फातिमा के साथ गालीगलौज, मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।

husband gives Triple talaq to wife over phone call after she gave birth to a daughter in mau

उधर, फातिमा के पिता ने ससुराल पक्ष से कई बार बातचीत कर मामले को सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। इस बीच फातिमा परवीन गर्भवती हो गई। लेकिन बावजूद इसके दहेज को लेकर फातिमा के पति, सास, ननद और देवर ने उसे बुरी तरह से मारा। सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। 15 जुलाई 2023 को एक नर्सिंग होम में बच्ची को जन्म दिया।

पुत्री होने के बाद फातिमा और मायके पक्ष को लगा कि अब सबकुछ ठीक हो जाएगा। लेकिन उल्टा ससुराल पक्ष के लोग उसे और भी ज्यादा प्रताड़ित करने लगे। उन्होंने दो लाख रुपये एवं मोटरसाइकिल की मांग कर दी। वहीं जब उनकी डिमांड पूरी नहीं हुई तो ससुरालियों ने फातिमा को बुरी तरह से मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता किसी तरह से मायके पहुंची।

इतना ही नहीं, 10 सितंबर 2023 की शाम फातिमा को उसके पति ने गैर कानूनी तरीके से मोबाइल पर ही तीन तलाक दे दिया। कोतवाल अनिलचंद तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। महिला की तहरीर पर उसके पति सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+