UP News: दहेज ना मिलने से हैवान बना पति, दांतों से चबा डाली पत्नी की नाक, केस दर्ज

UP Bareilly News: आज के दौर में भी महिलाएं दहेज जैसी सामाजिक बुराई से हर रोज प्रताड़ित हो रही हैं। यूपी के बरेली से ऐसी ही एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां दहेज ना मिलने से नाराज एक पति ने अपनी पत्नी की नाक काट ली।

आरोपी पति वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। पीड़ित पत्नी ने पति सहित ससुराल पक्ष के 6 लोगों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया है।

Bareilly News

घटना बरेली के सीबी गंज इलाके की है, जहां दहेज ना मिलने से नाराज हुए पति ने अपनी पत्नी की नाक दांतों से काट ली। पति की हरकत से महिला घायल हो गईं।

घटना के बारे में बताते हुए बरेली के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राहुल भाटी ने कहा कि महिला ने मंगलवार को अपने पति नाजिम, ससुर साबिर, परिवार के सदस्यों रिहान, रुखसार, माजिद हुसैन और सईद अहमद के खिलाफ एफआईआर कराई। आरोप है कि दहेज उत्पीड़न कर उसे घायल कर दिया है।

डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

22 वर्षीय पीड़िता अजमी महेशपुर की रहने वाली है। अजमी ने एफआईआर में बताया कि उसकी शादी डेढ़ साल पहले हुई थी और उसका पांच महीने का बेटा है। शादी के बाद उसके ससुराल वालों ने कथित तौर पर उसे कम दहेज लाने के लिए परेशान करना शुरू कर दिया।

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसके पति ने कई बार उसे पीटा और घर से निकाल दिया, लेकिन पंचायत ने हर बार सुलह करा दी। हालांकि इस घटना के बाद भी आरोपी दहेज की मांग पर अड़े रहे।

15 दिसंबर की घटना

आजमी के मुताबिक 15 दिसंबर को उसके ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और उसके पति नाजिम ने उसकी नाक काटकर उसे घायल कर दिया। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले को जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+