झगड़ा होने पर पति ने उठा लिया चाकू, काट ली पत्नी की नाक

नाक काटने से पति का मन नहीं भरा तो घायल अवस्था में पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया।

शाहजहांपुर। शराब के लिए रुपये न देने पर हैवान बने एक पति ने अपनी पत्नी की चाकू से नाक ही काट ली। इतने से भी उसका मन नहीं भरा तो घायल अवस्था में पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद मायके आयी पीड़ित पत्नी ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई तो एसपी ने थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी समेत सास, ससुर और देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रंजीत ने काट ली खजाना की नाक

रंजीत ने काट ली खजाना की नाक

थाना निगोही क्षेत्र के ग्राम परसरा-परसरी निवासी जगदेवी के पति का 6 वर्ष पहले निधन हो चुका था। उसने अपनी 25 वर्षीय बेटी खजाना देवी की शादी 3 वर्ष पहले हरदोई के ग्राम लखनौर निवासी रंजीत कुमार से की थी। पीड़िता ने बताया कि उसका पति रंजीत शराब पीता है। वह दिन-रात शराब के नशे में रहकर हमें यातनाएं देता है। दो दिन पहले उसका पति शराब के लिए रुपये मांग रहा था तो उसने देने से इनकार दिया। इसी बात से खफा रंजीत ने उसको पीटना शुरू कर दिया और चाकू से उसकी नाक काट ली।

खजाना पहुंची मायके, एसपी से न्याय की गुहार

खजाना पहुंची मायके, एसपी से न्याय की गुहार

बेरहम पति ने खजाना को लहूलुहान हालात में ही घर से बाहर निकाल दिया। इसी हालात में वह अपने मायके शाहजहांपुर चली आयी। उसने अपनी माँ जगदेवी को पूरी घटना बताई। उसके बाद मां बेटी एसपी से मिलने पहुंची और इंसाफ की गुहार लगाई। एसपी ने निगोही पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। पीड़िता ने पति के नाम थाने पर तहरीर दी। पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली।

पुलिस ने तहरीर पर किया केस दर्ज

पुलिस ने तहरीर पर किया केस दर्ज

एसओ रजी अहमद ने बताया कि महिला की शादी हरदोई मे हुई थी। आरोप है कि उसके पति ने उसकी नाक काट दी। तहरीर के आधार पर आरोपी पति सास ससुर और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+