बीवी से अलग होने के लिए पति ने की चौंकानेवाली साजिश, देखिए वीडियो
बहू को धरने पर बैठे देख परिजन फ्लैट का तालाबंद कर मौके से फरार हो गए हैं।
मेरठ। उत्तर प्रदेश में मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की बीएसएल कॉलोनी में अब एक विवाहिता अपनी ही सुसराल के बाहर धरने पर बैठ गयी। धरने पर बैठी महिला को देखकर कॉलोनी वासी भी हैरत में है। नवविवाहित महिला ने सुसराल पक्ष पर देहज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। बहू को धरने पर बैठे देख परिजन फ्लैट का तालाबंद कर मौके से फरार हो गए हैं।

दरअसल, यूपी में जौनपुर के रहने वाली मंशा की शादी एक साल पहले मेरठ निवासी राकेश के साथ हुई। राकेश वर्तमान में दिल्ली मेट्रो में टेक्नीशियन के पद पर तैनात है। शादी के कुछ दिनों बाद ही सुसराल पक्ष के लोगों ने मंशा से दो लाख रूपये और गाड़ी की डिमांड करनी शुरू कर दी | डिमांड पूरी न होने पर सुसरालीजनों ने मंशा के साथ मारपीट की और न ही उसे खाना दिया गया।
उसके बाद मंशा के माता-पिता आकर उसे जौनपुर ले गए। कई महीने बीत जाने के बाद जब मंशा के परिजनों ने सुसरालीजनों पर उसे ले जाने का दबाव बनाया तो बीते मई माह में मंशा का पति राकेश उसे जौनपुर से मेरठ ले आया। कुछ दिनों तक सबकुछ सामान्य रहा लेकिन पिछले माह मंशा बीमार हो गई। मंशा ने बताया कि उसका पति पहले उसे एक मनोचिकित्सक के पास ले गया। इसके बाद मेंटल होने को आरोप लगाकर केस दर्ज करा दिया।
मंशा खुद एमए तक पढाई कर चुकी है। उसका कहना है कि अगर वह मेंटल होती तो क्या वह अपनी पढाई पूरी कर पाती? सुसरालीजनों की इस हरकत की शिकायत को लेकर मंशा ने थानेदार से लेकर एसपी तक न्याय की गुहार लगाई लेकिन किसी ने एक न सुनी जिसके बाद वह अपनी सुसराल के बाहर धरने पर बैठ गयी है। मंशा ने जिला प्रशासन को यह भी चेतावनी दी है कि अगर धरने के दौरान उसे कुछ हो जाता है तो उसके के लिए मेरठ का पुलिस प्रशासन जिम्मेदार होगा












Click it and Unblock the Notifications