VIDEO: अश्लील वीडियो बनाकर शौहर वैश्यावृति के लिए बीवी को कर रहा था मजबूर
पिछले दिनों जब वो अपने शराबी दोस्तों को लेकर घर आया और उसने महिला को दोस्तों के साथ हमबिस्तर होने के लिए दबाव बनाया तो वो किसी तरह बचकर अपने पड़ोसी के घर चली गई।
मेरठ। मेरठ में एक शौहर अपनी ही बीवी को वैश्यावृति के धंधे में उतारने पर आमादा है। आस मोहम्मद नाम के इस शख्स ने अपनी ही बीवी का अश्लील वीडियो बना लिया और अपने दोस्तों के साथ हमबिस्तर होने के लिए उसे मजबूर करता रहा। पीड़ित बीवी अब अपने शौहर के खिलाफ शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची है।

मेरठ के ब्रह्मपुरी की इस महिला की शादी 22 साल पहले उस वक्त आस मुहम्मद के साथ हुई थी जब वो महज 12 साल की थी। आस मुहम्मद से उसे तीन बच्चे हैं। जिनमें से एक 10 महीने के के बेटे को आस मोहम्मद ने बंधक बना रखा है। बेटे को बंधक बनाने के पीछे आस मोहम्मद की जबरदस्ती है। वो अपनी बीवी से वैश्यावृत्ति कराना चाहता है। पिछले दिनों जब वो अपने शराबी दोस्तों को लेकर घर आया और उसने महिला को दोस्तों के साथ हमबिस्तर होने के लिए दबाव बनाया तो वो किसी तरह बचकर अपने पड़ोसी के घर चली गई। पति ने इसके बाद उसे घर से निकाल रखा है।

पति ने खुद पत्नी के साथ अपना अश्लील वीडियो बनाया है और बीवी को धमकी दे रहा है कि अगर उसने उसकी बात नहीं मानी तो वो इन वीडियोज को सार्वजनिक कर उसे बदनाम कर देगा। आस मोहम्मद अपनी बात मनवाने के लिए कई बार पीड़ित की पिटाई भी कर चुका है और उसने उसे कई बार सिगरेट से जलाया भी है।
दरिंदे पति की इस ज्यादती के खिलाफ पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है और वो सारे सबूत पुलिस को सुपुर्द किए हैं, जिनके बल पर आस मोहम्मद उसे ब्लैकमेल करना चाहता था। पुलिस अब सबूतों की तफ्तीश में जुट गई है लेकिन अभी तक केस दर्ज नहीं किया गया है।











Click it and Unblock the Notifications