बच्चे के सामने देखिए पति ने किया ये कैसा जुल्म, वीडियो बनाकर बीवी के भाई को भेजा
शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर मे एक महिला पर उसके पति ने ऐसे जुल्म किए जिसे सुनकर और देखकर आप कांप जाएंगे। बेटा होने के बाद पति ने ऑपरेशन और खुशी में की गई दावत के पैसे पत्नी के मायके वालों से मांगे। पत्नी के इनकार करने के बाद बेरहम पति ने बेल्टों से जमकर पीटा उसके बाद जब दिल नहीं भरा तो बेहोशी हालत में पत्नी को बांधकर लटका दिया। पत्नी को बांधकर लटकाने का वीडियो खुद पति ने पत्नी के मायके वालों को भेजा। उसके बाद पीड़िता के परिजनों ने पुलिस का सहारा लिया और उसको ससुराल से बरामद कर लिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बीवी को कहता था, घर से पैसे लाओ
थाना कोतवाली क्षेत्र के नवादा इन्देपुर निवासी विनोद शुल्का ने अपनी 32 साल की बेटी रुचि की शादी लखीमपुर के रहने वाले अशोक से की थी। अशोक प्राइवेट जॉब करता है। पीड़िता के मुताबिक, शादी के बाद पति और ससुराल वाले उसे परेशान करने लगे। वह पैसे के लालची है। आठ माह पहले हमने बेटे को जन्म दिया था। मेरा बड़ा आपरेशन हुआ था जिसमें पति के पैसे खर्च हुए थे। उसका पति ऑपरेशन मे खर्च हुए मेरे घर वालों से लेना चाहता है।

बीवी पर किया रोंगटे खड़े करने वाला जुल्म
पीड़िता ने बताया कि उसके बाद बेटा होने की खुशी मे मेरे पति और ससुरालियों ने एक दावत की उस दावत मे खर्च हुए भी मांगने लगे। आप्रेशन के 60 हजार और दावत मे खर्च हुए 70 हजार रुपये पत्नी के मायके वालों से मांगने लगे। पत्नी ने गरीबी का वास्ता देकर पैसे लाने से मना कर दिया। उसके बाद बेबस पत्नी पर उसके पति और ससुरालियों ने जुल्म करना शुरू कर दिया। जुल्म ऐसा जिसे देखकर आप के रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

पीड़िता को मार-मारकर किया बेहोश
पीड़िता के मुताबिक, दो माह पहले उसके पति और ससुरालियों ने बेटा छीनकर हमें घर से निकाल दिया। उसके बाद अपने मायके आ गई। उसके बाद पुलिस थाने में समझौता करके हमें पति ले गए। उसके बाद उसका पति घर आया और पैसे की डिमांड करने लगा जब मना किया तो उसने चमड़े के बेल्ट से पीटना शुरू कर दिया। दो घंटे तक बेल्ट से पीटने के बाद उसके पति ने डंडे से पीटा। उसके बाद वह बेहोश गई। उस वक्त वह लखीमपुर के शहर वाले घर पर थी। जब कई घंटे बाद होश आया तो वह करीब बीस किलोमीटर दूर एक गांव मे दूसरे घर में थी।

पूरे शरीर पर चोटों के निशान
पीड़िता ने बताया कि मेरे पति ने हमें होश मे आने के बाद दवा पिलाई जिसके बाद वह फिर बेहोश हो गई। ये जुल्म सिर्फ पैसे के लिए किया जा रहा था। दोबारा बेहोश होने के बाद मेरे पति ने हमें बेहोशी की हालत हालत मे दुपट्टे से बांधकर लटका दिया। हद तो तब हो गई जब पति ने मेरा लटकता हुआ वीडियो बनाया और मेरे भाई को वाट्सएप कर दिया। फोन करके मेरा पति कहता है देखो तुम्हारी दीदी कैसी लग रही है। पीड़िता का मेडिकल करने वाले डाक्टर मेहराज अहमद ने बताया कि रुचि शुक्ला के पूरे शरीर पर चोट के निशान थे। चोटों से लग रहा था कि उसको बेल्ट और डंडे से काफी बेरहमी से पीटा गया था।












Click it and Unblock the Notifications