VIDEO: मथुरा में बेसहारा महिलाओं के जीवन में कैसे आएगी रोशनी?
इन महिलाओं की खातिर कई संस्थाए पहले भी यहां आ चुकी हैं, लेकिन इन महिलाओं की मौजूदा स्थिति में कोई लाभकारी बदलाव नहीं दिखाई देता।
मथुरा। बेसहारा महिलाओं संग दिवाली मनाने की खातिर दिल्ली की एक संस्था मथुरा पहुंची है। सुलभ इंटरनेशनल संस्था द्वारा इन महिलाओं को तरजीह इसलिए दी जा रही है क्योंकि संस्था का मानना है कि ये महिलाएं बेसहारा जरूर हैं लेकिन इन द्वारा किए जा रहे काम को आगे बढ़ाने की जरूरत है। मथुरा में इन महिलाओं ने संस्था की उपस्थिति में ही कई ऐसे काम किए जिससे संस्था का विश्वास इन महिलाओं पर और बढ़ गया। रंगोली बनाना हो या दिवाली के दीए बनाने जैसी अन्य तैयारियां, इसकी महत्ता पर इन महिलाओं का कोई मुकाबला नहीं। इन महिलाओं की खातिर कई संस्थाए पहले भी यहां आ चुकी हैं, लेकिन इन महिलाओं की मौजूदा स्थिति में कोई लाभकारी बदलाव नहीं दिखाई देता। सुलभ संस्था का खुद ये कहना है इन महिलाओं की स्थिति दयनीय है, जिन आश्रमों में ये महिलाएं रहती हैं वहां की व्यवस्था भी लचर होती हैं। तमाम रोजगार के साधन होते तो हैं लेकिन वो महिलाओं के लिए ठग्गू साबित होता है। कड़ी मेहनत के बाद भी इन महिलाओं को काफी कम मेहनताना नसीब होता है।












Click it and Unblock the Notifications