जानिए, CM योगी कैसे अधिकारियों को कर रहे हैं 'राइट टाइम', सुधर रहा है उत्तर प्रदेश!
सीएम योगी के साथ शाम को होने वाली मीटिंग कई बार देररात तक खिंच जाती हैं। हाल ही में शिक्षा विभाग की एक बैठक रात में 12:30 बजे तक चली थी।
लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुरुआती दिनों में जब कहा था कि वह कड़ी मेहनत करने वाले हैं और इसके लिए अधिकारियों को भी 18 से 20 घंटे काम करने की आदत डालनी होगी, तब शायद ही किसी को इस पर भरोसा हुआ हो। लेकिन एक महीने से कम समय में ही योगी ने प्रशासनिक अधिकारियों के जेहन में यह बात अच्छे से बैठा दी है।

'जो काम नहीं कर सकते वो जा सकते हैं'
योगी के सीएम बनने और उनके काम-काज के तरीके से प्रदेश की सुस्त पड़ी प्रशासनिक व्यवस्था में एक नई जान आ रही है। सीएम बनने के बाद योगी ने गोरखपुर में एक जनसभा में कहा था, 'मैं काम करने वाला व्यक्ति हूं। मुझे काम चाहिे। जो मेरे साथ कदम से कदम मिलाकर काम कर सकते हैं, 18 से 20 घंटे तक काम करने की हिम्मत रखते हैं वो साथ रहें, बाकी नौकरी छोड़कर जा सकते हैं। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।' READ ALSO: एक समुदाय के लोगों पर निशाने को लेकर CM योगी का बड़ा बयान

शुरुआत में लोगों को नहीं था भरोसा
सीएम योगी ने कहा था कि उन्हें सिर्फ काम करने वाले अधिकारियों की जरूरत है। जो लोग काम नहीं कर सकते वो नौकरी छोड़ दे तो बेहतर होगा। हालांकि तब योगी की बात को बहुत कम लोगों ने गंभीरता से लिया था। वह रोजाना शाम छह बजे से विभागों की बैठक शुरू करते हैं और कम से कम चार से छह विभाग रोज निपटाते हैं।

देररात तक चलती हैं मीटिंग
अधिकारियों ने बताया कि दिनभर के काम के बाद मीटिंग शाम को होती हैं ताकि रूटीन का पर असर न पड़े। शाम को होने वाली मीटिंग कई बार देररात तक खिंच जाती हैं। हाल ही में शिक्षा विभाग की एक बैठक रात में 12:30 बजे तक चली थी। योगी सरकार के कामकाज के स्टाइल से मीडिया की भी मुश्किलें बढ़ी हैं। READ ALSO: केजरीवाल के 'कारनामों' से नाराज हो गए अन्ना हजारे, कहा- सारे नियम धो डाला

मीडिया भी संशय में
अक्सर देर रात तक बैठक हने के बाद राज्य सूचना विभाग रात में 2 बजे प्रेस विज्ञप्ति मीडिया को जारी करता है। ऐसे में कई बार स्थिति यह बनती है लोग तय नहीं कर पाते कि खबर रात में फाइल करें या अगले दिन के लिए रखें। कुछ अधिकारी यह भी मानते हैं कि 8 घंटे से कम नींद की वजह से उनका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

स्टेट काडर में लौटे अधिकारी परेशान
केंद्र से स्टेट काडर में वापस लौटने वाले अधिकारी अपने इस फैसले से अब ज्यादा खुश नहीं लग रहे। सीएम योगी की वजह से उनके मंत्री भी देररात तक रुकते हैं और काम करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications