UP Board Result 2023 Out: बिना इंटरनेट के भी चेक करें यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट, ये है तरीका

UP Board 10th 12th Result 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने मैट्रिक और इंटर का परिणाम घोषित कर दिया है। जिन छात्र-छात्राओं के पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है वह कैसे देखेंगे रिजल्ट, यहां देखें तरीका।

UP Board Result 2023

UPMSP 10th 12th Result 2023: आज दोपहर 1:30 बजे यूपी बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। ऐसे में रिजल्ट चेक करने के लिए लाखों छात्रों कंप्यूटर और मोबाइल का प्रयोग कर रहे हैं। यानी कि हर छात्र अपने-अपने तरीके से परीक्षा परिणाम देख रहे हैं। लेकिन जिन छात्रों के पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है वह कैसे परीक्षा का परिणाम चेक कर पाएंगे। आइए हम बताते हैं आपको तरीका

बिना इंटरनेट के यूपी बोर्ड की 10वीं का परिणाम (UP Board 10th Result by SMS)
चरण 1: अपने मोबाइल फोन पर एसएमएस एप्लिकेशन खोलें।
चरण 2: एक नया एसएमएस बनाएं।
स्टेप 3: UP10रोल नंबर टाइप करें
चरण 4: 56263 पर एसएमएस भेजें
स्टेप 5: यूपी बोर्ड आपको उसी मोबाइल फोन पर रिजल्ट भेजेगा।

बिना इंटरनेट के यूपी बोर्ड 12वीं के परिणाम की ऐसे करें जांच
UP Board 12th Result via SMS
चरण 1: अपने मोबाइल फोन पर एसएमएस एप्लिकेशन खोलें।
चरण 2: एक नया एसएमएस बनाएं।
स्टेप 3: UP12रोल नंबर टाइप करें
चरण 4: 56263 पर एसएमएस भेजें
स्टेप 5: यूपी बोर्ड आपको उसी मोबाइल फोन पर रिजल्ट भेजेगा।

यूपी बोर्ड में छात्राओं का रहा दबदबा
यूपी बोर्ड ने आज कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की घोषणा कर दी है। 10वीं में जहां कुल 89.78 छात्र-छात्राओं ने बाजी मारी वहीं 12वीं में 75.52 फीसदी छात्र-छात्राओं ने बाजी मारी हैं। इस बार भी 10वीं और 12वीं दोनों में छात्राओं का ही दबदबा रहा। 10वीं की बात करें तो इनमें 93.94 फीसदी लड़कियों ने बाजी मारी हैं तो 86.64 फीसदी लड़कों ने बाजी मारी हैं। वहीं 12वीं की बात करें तो 83 फीसदी लड़कियां पास हुईं और 69 फीसदी लड़के पास हुए।

कब हुई थी परीक्षा
यूपी बोर्ड ने इस इस साल बोर्ड परीक्षा का आयोजन 16 फरवरी से लेकर 04 मार्च के बीच आयोजित कराई थी। इसमें 58 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। जिसमें 31 लाख ने 10वीं की परीक्षा दी थी और 27 लाख से अधिक 12वीं की परीक्षा दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+