उत्तराखंड में इगास पर्व की धूम,ढोल दमाऊ की थाप में भेलो खेलकर सीएम धामी ने ऐसे मनाया

उत्तराखंड में आज इगास पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री आवास में सादगीपूर्ण तरीके से लोकपर्व ईगास मनाया गया। जन प्रतिनिधियों, विभिन्न संगठनों, परिवारजनों एंव आमजन के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इगास मनाया। मुख्यमंत्री ने ढोल दमाऊ की थाप में भेलो खेलकर ईगास मनाया।

मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में लोकपर्व इगास बेहद सादगी से मनाया गया। मुख्यमंत्री ने पूजा अर्चना एंव सुंदरकांड पाठ कर प्रदेश में सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने ईगास पर्व पर भेलो पूजन कर, भेलो भी खेला।

how CM pushkar Dhami celebrated Igas festival in Uttarakhand by playing Bhelo to beat Dhol Damau

इस दौरान उन्होंने ढोल दमाऊ भी बजाया। मुख्यमंत्री ने समस्त प्रदेशवासियों को इगास की बधाई देते हुए कहा कि हमें अपनी लोक परम्पराओं एवं लोक संस्कृति को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा आज पूरा राज्य धूम धाम से इगास मना रहा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सभी प्रदेश वासियों को इगास की शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष लगाव ही है जो वो स्वयं इगास पर्व में सम्मलित हुए।

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ने हमेशा उत्तराखंड के लोक पर्वो और यहां की संस्कृति को बढ़ावा दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोक संस्कृति एवं लोक परम्परा देवभूमि की पहचान है। इगास का पर्व हमारे लिए बेहद विशेष है। इस लोक पर्व को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बीते कुछ सालों से सार्वजनिक अवकाश की परम्परा भी शुरू की गई है। उन्होंने कहा हाल ही में हुए प्रवासी उत्तराखंडी सम्मलेन में भी प्रवासी उत्तराखण्ड वासियों से भी उन्होंने अपने गांव में जाकर लोक पर्व को मनाने का आग्रह किया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में उत्तराखंड वासियों से अपनी बोली भाषा का संरक्षण करने एवं गांव से जुड़ने का आग्रह किया था। ईगास पर्व पर हमने अपने गांव से जुड़ने एंव भाषा और लोक पर्वो के संरक्षण का संकल्प लेना है।

आम आदमी पार्टी ने घंटाघर स्थित पर्वतीय गांधी स्व इंद्र मणि बडोनी की प्रतिमा पर आयोजित कार्यक्रम आयोजित किया। आम आदमी पार्टी ने ओएनजीसी चौराहे में एक दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों के परिजनों के प्रति सहानुभूति जताते हुए मिष्ठान वितरण के कार्यक्रम को स्थगित करते हुए केवल दीप प्रज्वलित करके सादे कार्यक्रम से ईगास की शुभकामनाएं प्रेषित की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+