MP News: 'उपलब्धियों पर नहीं, दादी-नानी के नाम पर...', नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी को लिया आड़े हाथ

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि 'कांग्रेस अपनी उपलब्धियों पर वोट मांगने के बजाय दादी-नानी के नाम पर वोट मांग रही है। राहुल गाँधी एमपी आए तो बटवारे की राजनीति कर गए, जाती कार्ड खेल गए।'

बता दें कि गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा अपने निर्भीक बयानों को लेकर आए दिन चर्चाओं में रहते हैं। खासतौर से बात जब गाँधी परिवार की आती है तो नरोत्तम मिश्रा खुलकर अपना और पार्टी का पक्ष रखते दिखाई देते हैं। हल ही में बुधवार को राहुल गांधी के जातिगत जनगणना कराने के बयान पर उन्होंने कहा था कि "आश्चर्य की बात है कि राहुल गांधी को खुद अपनी जाति का पता नहीं है। कमलनाथ अपनी जाति नहीं बता पाते, लेकिन कांग्रेस के ऐसे ही नेता पिछड़ों की बात कर रहे हैं।"

Home Minister Narottam Mishra gives bold statement on Rahul Gandhi and congress

वहीं शुक्रवार को मीडिया से बातचीत के दौरान गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एक बाद फिर कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि "कांग्रेस हार रही है तो दादी-नानी तो याद आना ही है। आज कांग्रेस की स्तिथि ये हो गई है कि वो उपलब्धियों के नाम पर वोट नहीं मांग रही है, बल्कि दादी के नाम पर वोट मांग रही है।"

Home Minister Narottam Mishra gives bold statement on Rahul Gandhi and congress

उन्होंने यह भी कहा कि "राहुल गाँधी आए और बटवारे की राजनीति कर गए, जाती कार्ड खेल गए।" नरोत्तम मिश्रा ने प्रियंका गांधी पर भी निशाना साधा और कहा कि "प्रियंका गाँधी आईं तो दादी की बातें करनी लगीं। दिग्विजय सिंह पीएफआई की बात कर रहे हैं, लेकिन अपनी उपलब्धियों की कोई भी बात नहीं कर रहा है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+