Amit Shah: 'सजा को चुनौती दीजिए, अदालत में लड़िए', कौशांबी में राहुल गांधी पर बरसे गृह मंत्री अमित शाह
अमित शाह ने कहा कि पहली बार हुआ है कि बिना चर्चा के बजट सत्र समाप्त हो गया। कांग्रेस ने संसद का कीमती वक्त बर्बाद किया है।

Amit Shah on Rahul Gandhi: उत्तर प्रदेश के कौशांबी में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को यूपी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि पूरा बजट सत्र चला गया और कोई चर्चा नहीं हुई।
उन्होंने कहा कि गुरुवार को संसद समाप्त हुई, लेकिन कोई चर्चा नहीं हुई। विपक्ष के नेताओं ने संसद को चलने नहीं दी। अमित शाह ने कहा कि सिर्फ इसलिए कि राहुल गांधी को संसद पद से अयोग्य घोषित किया। इसके लिए कांग्रेस के नेताओं ने संसद में काला कपड़ा पहनकर विरोध किया।
अमित शाह ने राहुल गांधी को इस सजा को चुनौती देनी चाहिए। अदालत में लड़ना चाहिए। लेकिन संसद का कीमती वक्त बर्बाद नहीं करना चाहिए। आपने संसद का कीमती समय बर्बाद किया है, देश की जनता आपको माफ नहीं करेगी। बिना चर्चा के पूरा बजट सत्र निकल गया।
Recommended Video

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कानून का पालन करना हर किसी का धर्म है। इस सजा को आप अदालत में चुनौती दीजिए। इसके खिलाफ लड़िए। लेकिन आपने संसद के वक्त की बलि चढ़ा दी।
कानून का पालन हर किसी का धर्म है। इस सजा को चुनौती दीजिए। अदलात में लड़िए, संसद का वक्त खराब मत करिए। देश की जनता कभी आपको माफ नहीं करेगी।
वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत सरकार 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दे रही है, जबकि पाकिस्तान में लोग खाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। दुनिया भारत की ओर देख रही है।
यह भी पढ़ें- UP Nikay Chunav: 2022 में आजमगढ़-कौशांबी में सभी सीटें हारी थी BJP, अमित शाह यहीं से करेंगे चुनावी शंखनाद












Click it and Unblock the Notifications