Holi पर पटना-लखनऊ जाना हुआ मुश्किल! त्योहार से पहले Flight Tickets के दाम डबल

Holi Flight Ticket Price Hike: होली के रंग में अपनों के साथ सराबोर होने की चाहत अब हवाई यात्रियों की जेब पर भारी पड़ती दिख रही है। ट्रेनों में टिकटें पहले ही फुल होकर लंबी वेटिंग लिस्ट में जा चुकी हैं, और अब एयरलाइंस में भी सीटों की कमी के कारण किरायों ने आसमान छूना शुरू कर दिया है। दिल्ली-मुंबई, दिल्ली-बनारस और दिल्ली-पटना जैसे लोकप्रिय रूटों पर एअर इंडिया (Air India) और इंडिगो (Indigo) जैसी दिग्गज कंपनियों का किराया 150% तक उछल गया है।

होली के दौरान लोग न केवल अपने घर लौटते हैं, बल्कि पर्यटन स्थलों पर जाने का चलन भी बढ़ा है, जिससे सीटों की भारी कमी हो गई है। एयरलाइंस एक खास एल्गोरिदम का उपयोग करती हैं, जिसमें जैसे-जैसे सीटें भरती हैं, कीमतें अपने आप बढ़ जाती हैं। कम टिकट यानी ज्यादा दाम।

indiGo flight Photo

त्योहार से पहले क्यो डबल हुए Flight Tickets के दाम?

  • सप्लाई और डिमांड में अंतर: एयरलाइंस की क्षमता बढ़ती मांग के अनुरूप नहीं है, जिसके कारण पीक सीजन में टिकटों के लिए मारामारी मच जाती है।
  • बढ़ती लागत: होली और दिवाली जैसे त्योहारों के दौरान पर्यटन भी बढ़ता है, जिससे एयरपोर्ट चार्ज, ईंधन और क्रू खर्चों का बोझ बढ़ता है, जो यात्रियों से वसूला जाता है।
  • लास्ट मिनट बुकिंग: बहुत से यात्री आखिरी समय में यात्रा तय करते हैं और लास्ट मिनट बुकिंग के कारण उन्हें सामान्य से कहीं ज्यादा ऊंची कीमतें चुकानी पड़ती हैं।

हवाई किराए की नई रेट लिस्ट

विभिन्न रूटों पर सामान्य किराए और होली के समय बढ़े हुए किराए की जानकारी इस प्रकार है:

  • दिल्ली से वाराणसी: सामान्य किराया 3,500- 4,500 रुपए के मुकाबले अब 8,900 - 10,812 रुपए तक पहुंच गया है (लगभग 140% की बढ़ोत्तरी)।
  • दिल्ली से लखनऊ: यहां सबसे ज्यादा असर दिखा है। 2,500 - 3,800 रुपए वाला टिकट अब 6,898 - 9,650 रुपए में मिल रहा है (लगभग 150% की बढ़ोत्तरी)।
  • दिल्ली से पटना: सामान्य किराया 4,000 - 5,000 रुपए से बढ़कर अब 8,707 - 10,679 रुपए हो गया है (लगभग 110% की बढ़ोत्तरी)।
  • दिल्ली से मुंबई: यहां किराया 3,500 - 5,500 रुपए से उछलकर 9,262 - 12,000 रुपए तक जा पहुंचा है (लगभग 120% की बढ़ोत्तरी)।
  • पुणे से दिल्ली: सामान्यतः 4,000 - 6,000 रुपए में मिलने वाला टिकट अब 9,618 - 14,151 रुपए का हो गया है (लगभग 140% की बढ़ोत्तरी)।
  • मुंबई से पटना: इस रूट पर किराया 6,000 - 8,000 रुपए से बढ़कर 15,400 रुपए के पार निकल गया है (सीधा 100% का उछाल)।

फ्लाइट के किराए से जुड़े लेटेस्ट अपडेट के लिए आप goindigo.in या airindia.com पर जाकर रेट चेक कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+