Holi 2024 Dry Day: यूपी में 25 मार्च को शराब और भांग की बिक्री पर बैन, इन जिलों में निर्देश लागू
Holi 2024 Dry Day: होली का पर्व 25 मार्च को मनाया जाएगा। पर्व में किसी भी तरह की खलल न पड़े इसलिए उत्तर प्रदेश प्रशासन कड़े फैसले ले रहा है। इसी कड़ी में लखनऊ डीएम सूर्य पाल गंगवार ने 25 मार्च को शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही होली के अवसर पर सभी शराब, बीयर, ताड़ी और भांग की दुकानें बंद रहने का ऐलान किया है।
इससे पहले, मेरठ जनपद में भी डीएम दीपक मीणा ने इसी दिन देशी शराब, विदेशी मदिरा, बीयर, मॉडल शॉप, भांग के थोक/फुटकर बिक्री की समस्त दुकानें पूरे दिन तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। जानें और कहां बंद रहेंगी दुकानें ?

महाराजगंज में जिला मजिस्ट्रेट अनुनय झा ने लोक शांति एवं व्यवस्था के उद्देश्य से जिले की समस्त देशी मदिरा, विदेशी मदिरा, बीयर, मॉडल शॉप, भांग पर प्रतिबंध लगाया है। पूरे दिन दुकानें बंद रहेंगी।
प्रयागराज में 25 मार्च को शाम 5 बजे तक शराब की दुकानें बंद रहेगी। जिला मजिस्ट्रेट नवनीत सिंह चहल ने कानून व्यवस्था को चाक चौबंद रखने के लिए यह निर्देश दिए हैं। पालन न करने वालों पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications