यूपी: कंडक्टर को ट्रक ड्राइवर बनाने का झांसा दे करा दिया खतना, 6 माह तक बंधक बनाकर रखा
बरेली। यूपी में बरेली के एक ट्रक-कंडक्टर से ज्यादती का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां आंवला थाना इलाके के रहने वाले कंडक्टर को ट्रक ड्राइवर बनाने का झांसा दे उसका खतना करा दिया गया। उसे मांस खिलाया और नमाज पढ़ने के लिए मजबूर भी किया गया। पीड़ित ने 6 माह बाद किसी तरह आरोपितों के चंगुल से छूटकर जान बचाई।

जानकारी के मुताबिक, बरेली के भोजीपुरा थाना के गांव वुझिया जनूबी में महेंद्र मौर्य नाम का व्यक्ति ट्रक पर काम करता था। जहां उसकी मुलाकात सिरौली के रहने वाले किसी दूसरे समुदाय के व्यक्ति से उसकी मुलाकात बैंगलोर में हुई। सिरौली के उस अनजान व्यक्ति ने महेंद्र को बेहतर जिंदगी देने के सपने दिखाए। उसने महेंद्र को कहा कि वह उसे ड्राइवर बनाएगा, इसलिए उसके साथ सिरौली चले। इस पर महेंद्र उसके झांसे में आ गया। जहां चाय में नशीली चीजें पिलाकर पहले तो महेंद्र का गुप्तांग कटवा (खतना) दिया। इसके बाद उसपर धर्म परिवर्तन का दवाब बनाया। उसे खाने में मांस दिया जाता और नमाज पढ़वाई जाती।
महेंद्र ने अपनी साथ हुई हैवानियत की शिकायत करनी चाही तो उसे 6 माह तक बंधक बनाकर रखा गया। किसी तरह वह भागने में कामयाब हुआ। इसके बाद एक भाजपा नेता को साथ लेकर वह आंवला थाने पहुंचा। थाने में सीओ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच के आदेश दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications