चार साल पहले प्यार के लिए बदला था धर्म, शादी करने के बाद अब पहुंचा जेल

मेरठ। इश्क नहीं आसां इतना समझ लीजिए, एक आग का दरिया है कुद कर जाना है। जी हां ऐसा ही एक कारनाम कर दिया है बागपत के राकेश उर्फ राशिद खान ने। अपने प्यार को हासिल करने के लिए राकेश ने मुस्लिम धर्म आपना लिया। इतना ही नहीं राकेश हिन्दू से राशिद खान बन गया। बता दें कि 4 साल पुरानी मुहब्बत महजबीं को लेकर दस दिन पहले राशिद घर से भाग गया। दोनो ने दिल्ली में कोर्ट मैरिज कर ली और वहीं, रहने लगे। मगर महजबीं के परिजनों ने राशिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया। फिर क्या था पुलिस ने दोनो प्रेमी जोडे को पकड़ लिया और राकेश उर्फ राशिद को जेल में बंद कर दिया।

hindu boy change religion change muslim girl in meerut

बता दें कि बागपत के रहने वाले राकेश और उसके प्यार के बीच में जब धर्म और कानून आया तो राकेश ने अपने चार साल पुराने प्यार की खातिर धर्म ही बदल डाला। मेरठ के लिसाड़ी गेट थाने में तीन दिन से बंद बागपत के खेकड़ा गांव का राकेश अब राशिद खान है। अपनी प्रेमिका की खातिर वह हिंदू से मुसलमान तो बन गया। लेकिन महजबीं के परिवार वाले राशिद और महजबीं की शादी के लिए तैयार नही थे। खूब मिन्नतों के बाद भी जब बात नही बनी तो दोनो ने प्यार को रुसवा होने से पहले घरवालों को ही रुसवा कर दिया। दस दिन पहले दोनों घर से भागे और दिल्ली में जाकर शादी कर ली।

दिल्ली में की थी कोर्ट मैरिज

राकेश उर्फ राशिद का घर बागपत के खेकड़ा गाँव में महजबीं के घर के पास ही है। चार साल पहले दोनो की नजरें चार हुई और प्यार परवान चढ़ा गया। दोनो की प्रेमकहानी आगे बढ़ी और फोन कॉल्स से मुलाकात तक पहुंच गई। दोनो ने एक साथ जीने-मरने की कसमें भी खाई और घरवालों को मनाने की कोशिशें भी की। खुद का विरोध होते देख दोनो ने उस समाज को ही छोड़ने का फैसला कर लिया। जहाँ उनके फैसले की कद्र नही थी। बता दें कि दिल्ली में शादी करते वक्त धर्म आड़े आया तो राकेश ने महजबीं के लिए अपने मजहब को कुर्बान कर दिया। राकेश ने अपना धर्म बदला और कड़कड़डूमा कोर्ट में कानूनी रूप से मजहबीं के साथ निकाह कर लिया। महजबीं के परिजनों की शिकायत पर पुलिस दोनो को दिल्ली से बरामद कर लायी। बता दें कि पुलिस को दिए गए बयान में महजबीं राकेश से दूर होने को तैयार नही है, मगर जब तक कोर्ट में बयान नही होते, प्रेमी जोड़ा थाने की हवालात में नजरबंद रखा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+