सरसों का खेत देखकर गाड़ी से उतर गईं हेमा मालिनी, खूब देर तक ली सेल्फी

मथुरा। मथुरा की सांसद हेमा मालिनी मंगलवार की दोपहर बरसाना में सुकन्या सम्रद्धि योजना में भाग लेने पहुँची थी। इस योजना के बाद वो मथुरा के लिए रवाना हुई तो बरसाना से कुछ दूरी पर उनको सरसों के लहराते खेत दिखे। हेमा अपने आप को नहीं रोक पाईं और सरसों के खेत में जाकर फोटोसेशन किया और सेल्फी भी ली।

hema malini reached to Mustard farm and clicks selfie in mathura

बरसाना में मंगलवार की दोपहर प्रसिद्ध अभिनेत्री और मथुरा की सांसद हेमा मालिनी सुकन्या सम्रद्धि योजना में भाग लेने पहुंची थीं। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद शाम को करीब 5 बजे वो मथुरा के लिए निकल पड़ी और बरसाना से कुछ किलो मीटर दूरी पर गाड़ी के शीशे में से हेमा ने सड़क के किनारे अपनी नजरें घुमाई तो उन्हें सरसों से लहराते खेत दिखाई दिए। हेमा ने अपने ड्राईवर को गाड़ी साइड में लगाने को कहा और ड्राईवर ने गाड़ी को सरसों के खेत के किनारे रोड पर रोक लिया।

hema malini reached to Mustard farm and clicks selfie in mathura

सांसद ने गाड़ी रुकते ही गाड़ी का गेट खोला और सरसों के खेत की तरफ दौड़ पड़ी। खेत में पहुँचने के बाद हेमा के चेहरे पर एक अलग ही ख़ुशी देखने को मिली। करीब 20 मिनट तक हेमा ने खेत सरसों के बीच सरसों की फसल पर आए फूलों को हाथों से छुआ। इस बीच हेमा ने सरसों के खेत में सेल्फ़ी ली फिर मथुरा के लिए रवाना हो गईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+