एक दिन की बारिश में लखनऊ का बुरा हाल, विधानसभा-नगर निगम में पानी ही पानी, CM योगी भी फंसे
Rain in Lucknow: लखनऊ में आज हुई झमाझम बारिश ने नगर निगम की पोल खोलकर रख दी है। शहर के तमाम इलाकों में जलभराव की स्थिति है। कई जगहों पर आवागमन ठप हो गया है। आलम यह है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा और नगर निगम के मुख्यालय में भी पानी भर गया है।
अहम बात है कि मौसम विभाग की ओर से पहले ही भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया था। लोगों को सुझाव दिया गया था कि वह घर में ही रहें और भारी बारिश के समय घर से बाहर ना निकलें। आज सुबह से हो रही भारी बारिश ने शहर में कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं।
विधानसभा में पानी ही पानी
यूपी विधानसभा के ग्राउंड फ्लोर की बात करें तो यह पूरी तरह से जलमग्न है। कमरों में पानी भर गया है, यहां रखा सामान तक भीग गया है। विधानसभा के वीडियो भी सामने आए हैं जिसमे देखा जा सकता है कि कर्मचारी बाल्टी

पहली बार ऐसे हालात
Recommended Video
विधानसभा के एक कर्मचारी से जब इस जलभराव के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि इससे पहले कभी भी ऐसे हालात नहीं हुए। हालात इतने बदतर हो गए कि छत से भी पानी का रिसाव हो रहा है, जिसकी वजह से हालात और मुश्किलभरे हो गए हैं।
सीएम योगी भी फंसे
जलभराव के चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद सदन के भीतर फंस गए। हालांकि बाद में वो वैकल्पिक गेट से बाहर निकले। वीडियो में देखा जा सकता है कि मुख्यमंत्री दूसरे वैकल्पिक गेट से सुरक्षाकर्मियों के साथ बाहर निकल रहे हैं।
हजरतगंज में जलभराव
विधानसभा के करीब हजरतगंज इलाके में भी जलभराव की स्थिति देखने को मिली। जिसके चलते गाड़ियों का आवागमन बुरी तरह से प्रभावित हुआ। कई दफ्तरों में पानी घुस गया है। हजरतगंज के पास ही स्थित नगर निगम के मुख्यालय के भीतर पानी भर गया।
शिवपाल ने कसा तंज
जिस तरह से भारी बारिश की वजह से विधानसभा में जलभराव देखने को मिला, उसपर सपा नेता शिवपाल यादव ने तंज कसा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि बजट की सबसे अधिक आवश्यकता उत्तर प्रदेश विधान सभा को है। एक मूसलाधार बारिश में यह हाल है तो बाकी प्रदेश भगवान भरोसे है।
#Lucknow Heavy Rainfall: Torrential Rains Flood UP Assembly, CM Yogi Adityanath Evacuated Through Alternate Gate.@myogiadityanath @shivpalsinghyad @samajwadiparty @AAPLucknow @MediaCellAAPUP @AAPUttarPradesh @MediaCellSP @LucknowNagar @SP_Prahari @Tariqahmadlari2 @anasinbox pic.twitter.com/Bv7fyZzlzz
— The Vocal News (@thevocalnews) July 31, 2024
बजट की सबसे अधिक आवश्यकता उत्तर प्रदेश विधानसभा को है, एक मूसलाधार बारिश में यह हाल है तो बाकी प्रदेश भगवान भरोसे है... pic.twitter.com/ERSYEL7yl1
— Shivpal Singh Yadav (@shivpalsinghyad) July 31, 2024












Click it and Unblock the Notifications