सुप्रीम कोर्ट का फैसला सुन महिला शिक्षा मित्र को आया हार्ट अटैक, मौत
यूपी के अमेठी जिले में स्थित संग्रामपुर ब्लाक अंतर्गत एक प्राइमरी स्कूल में सहायक अध्यापिका को ड्यूटी करते वक्त दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।
अमेठी। यूपी के अमेठी जिले में स्थित संग्रामपुर ब्लाक अंतर्गत एक प्राइमरी स्कूल में सहायक अध्यापिका को ड्यूटी करते वक्त दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मृतक अध्यापिका 2014 में नियुक्त की गई थी और कोर्ट का फैसला आने के बाद से वो काफी चिंतित थी जिसके कारण उसे अटैक पड़ा।

जानकारी के अनुसार अमेठी जिले के संग्रामपुर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय तिवारीपुर प्रथम में शकुंतला शुक्ला सहायक अध्यापिका के पद पर तैनात थी। साल 2014 जुलाई में समायोजन के अंतर्गत वो पदस्थ हुई थी। बताया जा रहा है कि आज घर से तैयार होकर विद्यालय समय से पहुँच कर शैक्षिक कार्यो में लगी थी कि अचानक सीने में दर्द उठा और वो स्कूल में बेहोश हो गई। ये सूचना परिजनो को लगी तो वो स्कूल पहुंचे। वहां से उसे लेकर संजय गांधी हास्पिटल अमेठी पहुंचे, जहां डाक्टरों ने शिक्षिका को मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि कोर्ट का आदेश आने के बाद से ही वो वो काफी चिन्तित हो गई थी। स्कूल में अध्यापको से बात करते करते वह रोने लग जा रही थी। इस मामले में खंड शिक्षा अधिकारी संग्रामपुर सत्य प्रकाश यादव ने बताया कि अध्यापिका को 8.00 बजे अटैक पड़ने की सूचना मिली है। सूचना मिलते ही ब्लाक के बहुत सारे अध्यापक मौके पर पहुंच गये लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।












Click it and Unblock the Notifications