प्राइमरी स्कूल में हेड मास्टर साहिबा करा रही थीं मसाज, पकड़े जाने पर टीचर का हाथ काट लिया
उत्तर प्रदेश के स्कूल में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां स्कूली बच्चों से स्कूल के प्रिंसिपल मसाज कराते नजर आ रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्नाव जिले में स्थित प्राइमरी स्कूल की हेड मास्टर स्कूल में फेसियल मसाज करा रही थी। जिस वक्त उन्हें बच्चों को स्कूल में पढ़ाना था वो स्कूल में फेसियल मसाज करा रही थीं।
हेडमास्टर साहिबा अपना फेसियल मसाज उस जगह पर करा रही थीं जहां पर बच्चों के लिए खाना पकाया जाता है। यह मामला उन्नाव के बीघापुर ब्लॉक स्थित डंडामऊ गांव में स्थित प्राइमरी स्कूल का है। इस पूरी घटना को स्कूल की असिस्टेंट टीचर अनम खान ने अपने फोन में रिकॉर्ड करने की कोशिश की।

अनम खान जब कूकिंग एरिया में गईं तो उन्होंने इस पूरी घटना को अपने फोन में रिकॉर्ड करने की कोशिश की। जब अनम खान यहां पहुंचीं तो संगीता सिंह का फेसियल लगभग पूरा होने वाला था। फेसियल का वीडियो रिकॉर्ड होते देख संगीता तुरंत कुर्सी से उठती हैं, वीडियो में सुना जा सकता है कि अनम खान कहती हैं बहुत अच्छे।
वीडियो रिकॉर्ड होते देख संगीता सिंह तेजी से अनम खान की ओर जाती हैं और उनके साथ मारपीट करने की कोशिश करती हैं, यही नहीं वह अनम के हाथ में काट लेती हैं, जिसके बाद अनम खान के हाथ से खून निकलने लगता है। असिस्टेंट चीचर ने हाथ पर काटने के निशान का भी वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जोकि तेजी से वायरल हो रहा है।
इस पूरी घटना पर ब्लॉक एजूकेशन अधिकारी ने संगीता सिंह के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए हैं। बीघापुर पुलिस ने इस मामले में अनम खान का मेडिकल कराने के बाद संगीता सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
बीघापुर के सीओ माया राय ने कहा कि हमें डंडामऊ गांव के प्राइमरी स्कूल के हेड मास्टर के खिलाफ शिकायत मिली है, वह स्कूल में फेसियल करा रही थीं, पकड़े जाने पर उन्होंने शिक्षिका के साथ मारपीट की है। हम मामले में जरूरी कार्रवाई कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications