Hathras Tragedy: एटा के अस्पताल में लाशों का ढेर, हाल देख सिपाही की हार्ट अटैक से मौत
Hathras Tragedy: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मंगलवार को एक दिल दहलाने वाला हादसा हुआ। यहां सिकंदराराऊ इलाके के रतिभानपुर गांव में धार्मिक आयोजन के दौरान भगदड़ मच गई। हादसे में 120 से अधिक लोगों की मौत हो गई, जिनमें ज्यादातर महिलाएं थीं। मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
हादसे के बाद अस्पतालों में हालात भयावह हो गए हैं। लाशों और घायलों को बसों और वाहनों में ठूंस कर सीएचसी और एटा जिला अस्पताल भेजा गया। खास बात यह है कि एटा में लाशों का ढेर देखकर ड्यूटी पर तैनात सिपाही रजनेश (30) को हार्ट अटैक आ गया। कैसे हुआ हादसा?

बताया जा रहा है कि घटना विशेष तंबू में धार्मिक उपदेशक भोले बाबा के अनुयायियों को संबोधित करने के कुछ ही समय बाद हुई। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि सत्संग में शामिल लोगों को घुटन महसूस हुई, जिसके कारण वे असहज हो गए। इसके बाद लोग भागने लगे, जिससे भगदड़ मच गई। घटना के वास्तविक कारण की जांच की जा रही है।
मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये अनुग्रह राशि
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया और मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। इस बीच, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दुखद घटना में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की।












Click it and Unblock the Notifications