Hathras stampede: लोग कर रहे कार्रवाई का इंतजार, बाबा का नाम लेने से बचते रहे राज्यमंत्री, देखें Interview

Hathras stampede: उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद में सत्संग के दौरान भगदड़ में लोगों की हुई मौत के मामले में अभी तक सरकार ने कोई बड़ा एक्शन नहीं लिया है। ऐसे में लोगों को इस मामले में सरकार द्वारा कार्रवाई किए जाने का इंतजार है।

घटना को लेकर 48 घंटे बीत चुके हैं और अभी इस मामले में केवल सेवादारों और आयोजकों के खिलाफ अभी पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज कर उनकी खोजबीन की जा रही है। जब भी इस हद से का मुख्य आरोपी लोग भोले बाबा को बता रहे हैं।

hathras-stampede-state-minister-dharmveer-prajapati-kept-avoiding-taking-babas-name

भोले बाबा के खिलाफ भी अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया गया है हालांकि अंडरग्राउंड हो चुके भोले बाबा की तलाश पुलिस टीम कर रही है। यही कारण है कि भोले बाबा के मैनपुरी स्थित आश्रम के अलावा अन्य आश्रम पर भी पुलिस टीम जांच पड़ताल कर रही है।

कार्रवाई में क्यों देरी हो रही है और किसकी किसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी इन सभी सवालों का जवाब तलाशने के लिए वन इंडिया टीम द्वारा राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति से बातचीत की गई। आईए जानते हैं बातचीत के मुख्य अंश...

इस घटना को लेकर राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति से पूछा गया की घटना को आप कैसे देखते हैं और उसका जिम्मेदार कौन है। जिस पर उन्होंने जवाब दिया की घटना हृदय विदारक है। मुख्यमंत्री आए और उपमुख्यमंत्री भी आए हैं। जांच कमेटी गठित की गई है। जांच कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

वहीं भोले बाबा के खिलाफ मुकदमा दर्ज न होने का सवाल पूछा गया जिस पर उन्होंने बताया कि जांच हो रही है। जांच कमेटी रिपोर्ट दे देगी उसके आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा की योगी जी की सरकार है कार्रवाई निश्चित होगी।

इस दौरान बाबा का नाम लेने से राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति कतराते रहे। वहीं अस्पताल में भर्ती घायलों के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि हादसे में घायल हुए लोगों का उपचार चल रहा है। घायलों की हालत में सुधार हो रहा है।

इतनी भीड़ पहुंचने और भीड़ को कंट्रोल न कर पाने और पुलिस प्रशासनिक विफलता को लेकर पूछे गए सवाल पर सवाल पर राज्य मंत्री धर्मवीर सिंह ने कहा कि जांच की जा रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा नीट पेपर लीक मामले के आरोपी के यहां सत्संग किए जाने को लेकर भी राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति से प्रश्न किया गया। उस प्रश्न का जवाब देते हुए भी राज्य मंत्री द्वारा कहा गया कि मामले की जांच कराई जा रही है जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

कुल मिलाकर बातचीत के दौरान राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति हर प्रश्न के जवाब में केवल जांच के नाम पर कार्रवाई करने की बात कहते हुए बचाव करते नजर आए। यहां तक की लोगों द्वारा इस मामले में दोषी कहे जाने वाले भोले बाबा पर कार्रवाई के बारे में भी राज्य मंत्री जांच की बात कह कर निकल गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+