Hathras Stampede LIVE: भोले बाबा के आश्रम के बाहर पुलिस तैनाती, SP बोले-यहां कोई नहीं मिला

Hathras satsang stampede Live: उत्तर प्रदेश के हाथरस के रतिभानपुर में मंगलवार को भोले बाबा के सत्संग कार्यक्रम के समापन के दौरान भगदड़ मच गई। हादसे में 122 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

मृतकों में अधिकतर बच्चे व महिलाएं शामिल हैं। इस दर्दनाक हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम योगी आदित्यनाथ समेत तमाम नेताओं ने दुख जताया है।

Hathras satsang stampede

सीएम योगी ने एडीजी आगरा और कमिश्नर अलीगढ़ के नेतृत्व में घटना के कारणों की जांच के निर्देश दिए हैं।

हाथरस भगदड़ हादसे की पल-पल की अपडेट के लिए पढ़ें लाइव अपडेट्स

LIVE Feed
Jul 04, 2024, 3:31 AM IST

वकील एपी सिंह का बयान

हाथरस भगदड़ की घटना पर वकील एपी सिंह ने कहा, "घटना बहुत दुखद और दिल दहला देने वाली है। 100 से ज़्यादा मौतें हुई हैं और कई लोग घायल हुए हैं। मैं प्रधानमंत्री मोदी का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने राष्ट्रपति के अभिभाषण के जवाब के दौरान लोकसभा में अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने घटनास्थल का दौरा किया और सभी वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।"
Jul 04, 2024, 3:29 AM IST

आगरा के 17 लोगों की भगदड़ में मौत

आगरा, उत्तर प्रदेश: हाथरस भगदड़ की घटना पर केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा, "पूरे जिले में अब तक मिली जानकारी के अनुसार 17 लोगों की मौत हुई है, जिनमें 16 महिलाएं और 1 पुरुष है। मैंने तीन परिवारों से मुलाकात की है और मैं और भी परिवारों से मिलूंगा। मैं मृतकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करना चाहता हूं।"
Jul 04, 2024, 1:52 AM IST

यहां कोई नहीं मिला-एसपी सिटी

भोले बाबा के आश्रम के बाहर पुलिस की तैनाती पर एसपी सिटी राहुल मिठास ने कहा, "मैं आश्रम की सुरक्षा जांचने आया था। यहां कोई नहीं मिला।"
Jul 04, 2024, 1:51 AM IST

आश्रम के बाहर पुलिस तैनात

भोले बाबा के आश्रम के बाहर पुलिस की तैनाती पर डीएसपी मैनपुरी सुनील कुमार ने कहा, "आश्रम के अंदर 40-50 सेवादार हैं। वह (भोले बाबा) अंदर नहीं हैं, ना तो वह कल थे और ना ही आज हैं।"
Jul 04, 2024, 1:50 AM IST

'भोले बाबा' की तलाश में पुलिस की अभियान

मैनपुरी जिले के राम कुटीर चैरिटेबल ट्रस्ट से तस्वीरें, जहां 'भोले बाबा' की तलाश के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा था।
Jul 04, 2024, 1:49 AM IST

'सख्त कार्रवाई की जाएगी', अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम

अलीगढ़ भाजपा सांसद सतीश गौतम बागला संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचे और हाथरस भगदड़ घटना के पीड़ितों से मिले। उन्होंने कहा, "घटना पर कार्रवाई के लिए CM योगी आदित्यनाथ ने आदेश दिए हैं। अभी उपमुख्यमंत्री भी आकर गए हैं। आगे ऐसी घटना पुनः ना हो इसके लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तारियां की जा रही है। अगर वो दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।"
Jul 03, 2024, 11:56 PM IST

भाजपा सांसद मनोज तिवारी का बयान

दिल्ली: हाथरस भगदड़ घटना पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "मेरा मानना है कि इस घटना की सूक्ष्म जांच होनी चाहिए। घायलों को अच्छा इलाज मिल रहा है। केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकार घायलों के इलाज में जुटी है। आगे से हमें बहुत सावधानी बरतनी होगी। कहीं न कहीं हाथरस में लोगों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ हुआ है। भविष्य में इस तरह के आयोजनों के लिए बड़ी प्लानिंग होनी चाहिए। हमारा देश आस्था के साथ कहीं न कहीं इकट्ठा होता रहता है। जो लोग आयोजन कर रहे हैं उन्हें इस बात को सुनिश्चित करना चाहिए कि जब लोग आएं तो उनके बैठने, प्रवेश और निकास की उचित व्यवस्था हो।"
Jul 03, 2024, 11:31 PM IST

न्यायिक जांच आयोग गठित

हाथरस भगदड़ की घटना | उत्तर प्रदेश के राज्यपाल ने विषय वस्तु की व्यापकता और जांच में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) बृजेश कुमार श्रीवास्तव (द्वितीय) की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग का गठन किया है। आयोग 02 जुलाई को हुई घटना की जांच करेगा और जांच के बाद राज्य सरकार को एक रिपोर्ट सौंपेगा।
Jul 03, 2024, 7:50 PM IST

सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका क्या है खास?

अधिवक्ता विशाल तिवारी द्वारा दायर याचिका में इस घटना पर स्थिति रिपोर्ट प्रस्तुत करने और लापरवाही बरतने के लिए अधिकारियों और अन्य लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करने का उत्तर प्रदेश सरकार को निर्देश दिए जाने का अनुरोध किया गया है।
Jul 03, 2024, 7:32 PM IST

हाथरस हादसे की न्यायिक जांच कराने का निर्णय लिया है। सीएम ने बुधवार को कहा कि यूपी सरकार दोषिय़ों के लिए सख्त से सख्त सजा दिलाना सुनिश्चित कराएगी।
Jul 03, 2024, 6:29 PM IST

पुलिस उपाधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने कहा

उत्तर प्रदेश: हाथरस भगदड़ की घटना पर मैनपुरी के पुलिस उपाधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने कहा कि जो फोर्स सुबह तैनात थी, वही फोर्स यहां है। सीडीआर पर हमें कोई जानकारी नहीं मिली है। हम यहां मौजूद हैं ताकि सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके, कोई आश्रम पर पथराव न कर दे।
Jul 03, 2024, 5:26 PM IST

NCW की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने कहा

हाथरस भगदड़ की घटना पर NCW की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने कहा, ''यह बाबा (नारायण हरि सरकार) जो भी था, उसने गैरकानूनी काम किया, उसने 80 हजार लोगों के लिए अनुमति मांगी थी और 2 लाख से ज्यादा की भीड़ इकट्ठा की थी।'' जब यह सब हुआ तो बाबा भाग गए। मुझे लगता है कि उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए, उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए और यह पता लगाना चाहिए कि यह सब किसके आदेश पर हो रहा था या इसके पीछे कोई योजना थी और इतने सारे लोगों के मरने के बाद वह क्यों भाग गये? यह प्रश्न का विषय है, उनके अनुयायी जो नौकर थे वे भी भाग गये।"
Jul 03, 2024, 4:39 PM IST

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा

हाथरस भगदड़ की घटना पर मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, ''यह बहुत दुखद घटना है और इस पर राजनीति नहीं की जानी चाहि। सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इस तरह की घटना दोबारा न हो और विपक्ष को भी यह सुनिश्चित करना चाहिए यह घटना राजनीतिक दृष्टिकोण से।"
Jul 03, 2024, 4:03 PM IST

हादसा या षड्यंत्र, सीएम योगी ने दिए न्यायिक जांच के आदेश

Hathras Stampede: हाथरस में हुई भगदड़ में जिस तरह से 121 लोगों की मौत हुई, उसके बाद खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हाथरस पहुंच गए हैं। घटना स्थल का मुआयना करने के बाद सीएम योगी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान सीएम ने कहा कि इस मामले की न्यायिक जांच होगी। हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में इस पूरे मामले की न्यायिक जांच होगी।
Jul 03, 2024, 3:17 PM IST

दर्दनाक घटनाओं का राजनीतिकरण करने की प्रवृत्ति

हाथरस भगदड़ की घटना पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुछ लोगों की ऐसी दुखद और दर्दनाक घटनाओं का राजनीतिकरण करने की प्रवृत्ति होती है। इन लोगों का स्वभाव 'चोरी भी और सीनाज़ोरी भी' का है। सभी जानते हैं कि इन सज्जन (उपदेशक) की तस्वीरें किसके साथ हैं और उनके राजनीतिक संबंध किससे हैं। आपने देखा होगा कि पिछले दिनों रैलियों के दौरान कहां भगदड़ मची और इसके पीछे कौन था, इसके बारे में जानना जरूरी है इसके लिए लोगों को जिम्मेदार ठहराया जाएगा।
Jul 03, 2024, 2:56 PM IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार ने आर्थिक मुआवजे की भी घोषणा की है। इस हादसे शिकार हुए निर्दोष लोगों के नाबालिग बच्चे, जो स्कूली छात्र हैं, उन्हें उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत स्कूल में पढ़ाई कराई जाएगी। प्रत्येक मृतक के परिवार को 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जा रही है और घायलों को 1 लाख रुपये दिए जाएंगे।'
Jul 03, 2024, 2:37 PM IST

हाथरस भगदड़ हादसे की जांच हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज की निगरानी में होगी

सीएम योगी ने कहा कि ऐसे हादसे से सबक देना जरूरी। हमने इसकी जांच के लिए एककमेटी गठित की है। हाथरस भगदड़ हादसे की जांच हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज की निगरानी में कराएगी जाएगी।
Jul 03, 2024, 2:34 PM IST

सीएम योगी ने कहा

सीएम योगी ने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है। हादसे में 121 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में छह मृतक दूसरे राज्यों से आए हुए थे।
Jul 03, 2024, 2:33 PM IST

हाथरस हादसे में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं सीएम योगी आदित्यनाथ

हाथरस हादसे में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं सीएम योगी आदित्यनाथ।
Jul 03, 2024, 1:54 PM IST

CM योगी ने हाथरस हादसे को लेकर बैठक की

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस हादसे को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की।
Jul 03, 2024, 12:02 PM IST

घायलों से मिले सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भगदड़ की घटना में घायल हुए लोगों से मुलाकात और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के बाद हाथरस के सरकारी अस्पताल से निकल गए।
Jul 03, 2024, 11:19 AM IST

सीएम योगी जायजा लेते हुए

हाथरस: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हाथरस पुलिस लाइन में हालात का जायजा लिया।
Jul 03, 2024, 11:17 AM IST

CM योगी हाथरस पहुंचे, घायलों से की मुलाकात

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हाथरस पहुंचे। सीएम योगी ने हादसे में घायल हुए लोगों से मुलाकात की।
Jul 03, 2024, 10:42 AM IST

हर तरफ बिखरी पड़ी चप्पलें

हाथरस भगदड़ हादसे वाली जगह पर लोगों की चप्पलें पड़ी हुई हैं। घटनास्थल पर फोरेंसिक विशेषज्ञ जांच कर रहे हैं और सबूत जुटा रहे हैं। इस घटना में अब तक 121 लोगों की मौत हो चुकी है और 28 लोग घायल हुए हैं.
Jul 03, 2024, 10:33 AM IST

हाथरस भगदड़ के घटनास्थल पर क्या मिला

हाथरस भगदड़ के घटनास्थल पर जांच कर रहे फोरेंसिक यूनिट के सदस्य ने बताया कि हम यह नहीं बता पाएंगे कि हमें क्या मिला है। यहां से इकट्ठा करने के लिए कोई विशेष चीजें नहीं हैं, यह केवल भक्तों का सामान है जैसे जूते और बैठने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली चादरें।
Jul 03, 2024, 9:00 AM IST

मरने वालों की संख्या बढ़कर 121 हो गई

हाथरस की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 121 हो गई और 28 घायल हो गए
Jul 03, 2024, 5:58 AM IST

हाथरस के घटनास्थल का दौरा करेंगे योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज हाथरस के घटनास्थल का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर घटनास्थल पर भेजे गए तीनों मंत्री असीम अरुण, संदीप सिंह और लक्ष्मी नारायण चौधरी समेत मुख्य सचिव और डीजीपी से लगातार संपर्क में हैं।
Jul 03, 2024, 5:57 AM IST

बच्चे की मां अभी भी लापता

हाथरस भगदड़: मृतक 3 वर्षीय बच्चे के चाचा कुंवर पाल ने कहा, "बच्चा अपनी मां के साथ यहां आया था।उसकी मां अभी भी लापता है। हम अलीगढ़ के रहने वाले हैं।"
Jul 03, 2024, 5:56 AM IST

मृतक महिला के पति ने सुनाई आपबीती

हाथरस भगदड़: मृतक गुड़िया देवी के पति मेहताब ने कहा, "मैंने उसे कई बार बाबा के सत्संग में जाने से रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। वह हमारी बेटी और दो पड़ोसी महिलाओं के साथ सत्संग में आई थी। इस घटना में दो पड़ोसी महिलाओं और मेरी पत्नी की मौत हो गई। मेरी बेटी सुरक्षित है।"
Jul 03, 2024, 5:05 AM IST

डीजी जोन आगरा की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित

यूपी के मंत्री असीम अरुण ने हाथरस भगदड़ की घटना पर कहा, "मैंने घायलों से बात की है। भगदड़ की घटना हुई थी, जिसमें अब तक मिली जानकारी के अनुसार 116 लोगों की मौत हो गई है और 22 लोगों का अलीगढ़ और हाथरस के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 20 शव हैं, जिनकी हम पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। FIR दर्ज कर ली गई है। जो भी दोषी होगा उसे सजा मिलेगी। डीजी जोन आगरा की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई है और मुख्यमंत्री को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।"
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+