Hathras Hadsa: अलीगढ़ कमिश्नर करेंगे हाथरस हादसे की जांच
Hathras Hadsa Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए हादसे की जांच अलीगढ़ कमिश्नर को सौंपी गई है। इस हादसे में खबर लिखे जाने तक 120 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। संख्या और बढ़ सकती है। इसके साथ ही योगी सरकार ने मृतकों के परिजनों को दो दो लाख रुपए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
एडीजी आगरा जोन के नेतृत्व में कमेटी हादसे की जांच करेगी। इसके अलावा अलीगढ़ के कमिश्नर भी हादसे की जांच करेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को आर्थिक मदद के लिए 2-2 लाख रुपये देने का ऐलान किया है।
सिकन्दराराऊ के थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि इस थाना क्षेत्र के फुलराई गांव में भोलेबाबा के सत्संग के दौरान यह भगदड़ मच गई।












Click it and Unblock the Notifications