एपी सिंह मिटा पाएंगे भोलेबाबा के दामन का दाग? निर्भया से लेकर सीमा हैदर तक, कोर्ट में रखा 'दोषियों' का पक्ष

AP Singh: उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग कार्यक्रम के दौरान हुई दर्दनाक घटना ने सभी का दिल दहला दिया। इस हादसे में कई लोगों की जान चली गई। घटना के बाद भोले बाबा फरार हो गए। करीब 30 घंटे बाद इस घटना पर शिकंदराराऊ सूरज पाल उर्फ नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा का पहला रिएक्शन सामने आया।

गुरुवार को भोले बाबा के नाम से मशहूर नारायण साकर हरि ने एक लिखित बयान जारी किया। इसमें उन्होंने अपने सत्संग कार्यक्रम के दौरान मचे भगदड़ में मारे गए लोगों की मौत पर दुख जताया और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने बताया कि भगदड़ मचने से काफी पहले ही वे कार्यक्रम से निकल गए थे।

AP Singh Bhole Baba

बाबा सूरज पाल ने भी इस घटना पर टिप्पणी की और कहा कि इस अराजकता के लिए कुछ उपद्रवी लोग जिम्मेदार हैं। यह दुखद घटना अब इलाहाबाद उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय दोनों में कानूनी कार्यवाही तक पहुंच गई है।

इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दाखिल की गई है और इलाहाबाद हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस को भी एक पत्र भेजा गया है। कानूनी कार्यवाही के लिए 'भोले बाबा' ने एपी सिंह को अपना वकील नियुक्त किया है। एपी सिंह निर्भया कांड के आरोपियों की ओर से और सीमा हैदर का केस लड़ने के लिए जाने जाते हैं। अब 'भोले बाबा' के दामन का दाग मिटाने की जिम्मेदारी उन्हें दी गई है। देखना होगा की क्या हो ऐसा करने में सफल हो पाएंगे?

एपी सिंह को क्यों कहा जाता है 'विलेन' की आवाज?

अजय प्रकाश सिंह जिन्हें एपी सिंह के नाम से भी जाना जाता है, ने 2012 में निर्भया मामले में आरोपियों का प्रतिनिधित्व करके काफी सुर्खियां बटोरीं। अपने प्रयासों के बावजूद, वे इस मामले में सफल नहीं हो पाए। हालांकि, वे विभिन्न कानूनी दांव-पेंचों के माध्यम से सजा को काफी समय तक टालने में सफल रहे। आखिरकार, दोषियों को फांसी की सजा दी गई। देश और दुनिया को हिला देने वाले इस मामले में सीमा कुशवाह ने निर्भया का पक्ष रखा था।

हाई-प्रोफाइल मामले

एपी सिंह ने हाथरस गैंगरेप मामले में आरोपियों का बचाव भी किया। इस घटना में चार लोगों ने कथित तौर पर एक दलित महिला के साथ बलात्कार किया था, जिसने दो सप्ताह बाद दिल्ली के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया था। सिंह ने विवादास्पद रूप से दावा किया कि पीड़िता को उसके अपने भाई ने ही मारा था और दूसरों पर मामले का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया।

एपी सिंह सीमा हैदर का भी प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, जो पाकिस्तान से भागकर भारत आई थी। सीमा PUBG पर सचिन मीना से मिलने और उससे प्यार करने के बाद नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में घुसी थी।सीमा पहले से शादीशुदा है और उसके चार बच्चे हैं। वह अब ग्रेटर नोएडा में सचिन के साथ रह रही है। उसके पाकिस्तानी पति ने भी उसके खिलाफ केस दर्ज कराया है। 2016 में सीमा ने पाकिस्तान में गुलाम हैदर से शादी कर ली थी। हाल ही में गुलाम हैदर ने भारत सरकार से सीमा को पाकिस्तान वापस भेजने की गुहार लगाई है।

'भोले बाबा' के दामन से एपी सिंह हटा पाएंगे दाग?

एपी सिंह को जब से भोले बाबा ने अपना वकील नियुक्त किया है, तब से लोगों के मन में यही सवाल है कि क्या एपी सिंह भोले बाबा के दामन से दाग हटा पाएंगे? इस मामले में एपी सिंह भी बाबा के बयान को दोहरा रहे हैं। सिंह का कहना है कि इस घटना के पीछे असामाजिक तत्व का हाथ था। इतना बड़ा हादसा एक प्लानिंग के तहत कराया गया है और इसमें बाबा की कोई गलती नहीं है।

एपी सिंह का बयान

एपी सिंह ने चरण रज की बात को झूठ बताया है। उन्होंने कहा, "बाबा अपने पैर किसी को नहीं छूने देते। इस मामले की जांच होनी चाहिए। हम प्रशासन को जांच में भी सहयोग करेंगे।"

सरकार ने दिखाई सख्ती

योगी सरकार ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद घटनास्थल का दौरा किया और कहा कि हादसे की जांच हाई कोर्ट के रायर्ड जज अध्यक्षता में कराई जाएगी। और राज्य सरकार ने आर्थिक सहायता की घोषणा की है।

हाथरस हादसे की जांच के लिए न्यायिक आयोग का गठन हो गया है। इसमें हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज ब्रजेश श्रीवास्तव, पूर्व आईएएस हेमंत राव और पूर्व आईपीएस भावेश कुमार सिंह शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+