यूपी के हाथरस में नूंह जैसी घटना, चेकिंग कर रहे दारोगा और सिपाही पर लुटेरों ने चढ़ाई कार

नई दिल्ली, 22 जुलाई: हरियाणा के नूंह में डीएसपी की हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में उसी तरह की घटना सामने आई है, जहां लुटेरों ने चेकिंग के दौरान दारोगा और सिपाही पर कार चढ़ा दी। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, वहां पर उनका इलाज जारी है। घटना के तुरंत बाद यूपी पुलिस भी एक्शन में आई और आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया।

sub Inspector

जानकारी के मुताबिक हाथरस के केशोपुर पुलिस चौकी पर एक बाइक सवार ने लूट की रिपोर्ट दी। इसके बाद चौकी इंचार्ज अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही सड़क पर बैरियर लगाते हुए चेकिंग शुरू कर दी। इसी बीच आरोपी वहां आ पहुंचे। पुलिस ने जब उनको रुकने का इशारा किया तो वो घबरा गए। इसके बाद उन्होंने दारोगा और कांस्टेबल पर गाड़ी चढ़ा दी। साथ ही बैरियर तोड़ते हुए फरार हो गए। हालांकि आगे खेत में आरोपियों की गाड़ी जा फंसी।

घटना के बाद घायल पुलिसकर्मियों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर उनका इलाज जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी विकास कुमार वैध भी उनका हाल जानने पहुंचे। एसपी के मुताबिक कार में चार-पांच लोग सवार थे। प्रारंभिक जांच में पता चला कि वो सब हसायन क्षेत्र के रहने वाले हैं। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

नूंह में क्या हुआ था?
आपको बता दें कि मंगलवार को हरियाणा के नूंह में भी इसी तरह की घटना हुई थी, जहां डीएसपी सुरेंद्र सिंह बिश्नोई खनन माफिया पर कार्रवाई करने पहुंचे थे। उनको देखकर खनन कर रहे लोग भागने लगे। इसी बीच एक डंपर ने उनको कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हरियाणा के बाद झारखंड के रांची में वाहन चेकिंग के दौरान एक महिला दरोगा को पिकअप ने कुचल दिया था, जिससे उनकी मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+