उत्तर प्रदेश: हाथरस में भाजपा नेता को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगी, मौत
उत्तर प्रदेश: हाथरस में भाजपा युवा मोर्चा नेता को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगी, मौत
लखनऊ, 20 फरवरी: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में भाजपा के एक नेता की संदिग्ध परिस्थियों में गोली लगने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान बीजेपी युवा मोर्चा में पदाधिकारी कृष्णा यादव के तौर पर हुई है। रविवार शाम को अचानक उनके घर में ही गोली लगने की बात सामने आई। जिससे उनकी मौत हो गई। ये अभी साफ नहीं हो सका है कि ये आत्महत्या है, हत्या है या कोई हादसा है। पुलिस ने मौके से मिले पिस्टल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Recommended Video
हाथरस के एसपी विनीत जायसवाल ने बताया है कि जिले के सिकंदराव में कृष्णा नाम के एक व्यक्ति को गोली लगने की सूचना पुलिस मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो कृष्णा अपने घर की ऊपरी मंजिल पर कमरे में खून से लथपथ थे। कमरे से एक पिस्टल और खाली कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस कृष्णा को लेकर अलीगढ़ के ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। सिकंदराव के मोहल्ला गौसगंज में रहने वाले कृष्णा यादव भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा में जिला महामंत्री के पद पर थे।
मैनपुरी में भी एक को गोली लगी
मैनपुरी में भी एक मतदान केंद्र के बाहर अमन पांडे नाम के भाजपा कार्यकर्ता को गोली मारी गई है। एसपी अशोक कुमार राय ने बताया है कि सपा के एक कार्यकर्ता पर अमन पांडे को गोली मारने का आरोप है, आरोपी शख्स को को गिरफ्तार कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications