हसीन जहां का मैरिज सर्टिफिकेट आया सामने, शमी से शादी से पहले खुद को दिखाया कुंवारी

अमरोहा। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और हसीन जहां का मैरिज सर्टिफिकेट सामने आया है। मैरिज सर्टिफिकेट के मुताबिक हसीन जहां ने शमी से शादी के समय खुद को अविवाहित बताया था। 7 अप्रैल 2014 को क्रिकेटर शमी और हसीन जहां की शादी हुई थी।

Hasin Jahan showed herself bachelor in marriage certificate

हसीन जहां ने शादी से पहले बने मैरिज सर्टिफिकेट में खुद को बैचलर दिखाया। हसीन जहां से मोहम्मद शमी की शादी बहुत धूमधाम से हुई थी लेकिन 4 साल बाद शमी के खिलाफ बेवफाई का आरोप लगाते हुए हसीन ने मोर्चा खोल दिया। हसीन जहां ने मीडिया के सामने आकर शमी पर ये आरोप लगाया था शमी किसी मोहम्मद भाई के शख्स के कहने पर दक्षिणी अफ्रीकी दौरे पर टीम इंडिया को छोड़कर दुबई गए थे जहां उन्होंने एक पाकिस्तानी लड़की अलिश्बा के साथ रात गुजारी और उससे पैसे लिए थे। हसीन जहां ने फिक्सिंग की तरफ साफ इशारे करते हुए कहा था शमी अगर उन्हें धोखा दे सकता है तो वो देश को भी धोखा दे सकता है।

Hasin Jahan showed herself bachelor in marriage certificate

हसीन जहां ने मोहम्मद शमी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा था उनके साथ शमी के बड़े भाई ने रेप किया है। हसीन जहां ने ये भी आरोप लगाया था कि इस रेप में शमी की भी ना सिर्फ मंजूरी थी बल्कि शमी रेप के वक्त कमरे के बाहर खड़े भी थे।

Hasin Jahan showed herself bachelor in marriage certificate

उसने कहा था कि शमी ने 7 दिसंबर को खुद ही अपने बड़े भाई को धक्का देकर कमरे के भीतर भेजा था जहां उनके भाई ने दुष्कर्म किया लेकिन शमी ने उनकी कोई सहायता नहीं की। हसीन जहां के इन आरोपों पर कोलकाता पुलिस ने केस भी दर्ज किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+