अनाज बेचने आए गरीब किसानों से वसूली कर रहे बाबू का VIDEO VIRAL
हरदोई। उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। लगभग हर विभाग में ऊंचे पदों पर बैठे बाबू और अधिकारियों पर अक्सर रिश्वत लेने के आरोप लगते रहते हैं और कई बार पैसे लेने के दौरान का वीडियो भी सामने आता है। ऐसा ही रिश्वत लेने का एक वीडियो हरदोई जिले से वायरल हो रहा है जहां किसान क्रय केंद्र का प्रभारी हर किसान से प्रति कुंटल के हिसाब से 50 रुपये ले रहा था। इसी दौरान एक किसान ने इस पूरे वाकये का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो वायरल होते ही हड़कम्प मच गया। एडीएम ने मामले की जांच बैठा दी है और जांच के वाद कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

गेंहू खरीद केंद्रों पर किसानों अपना अनाज बेचने हेतु किसी तरह की कोई दिक्कत ना हो इसके लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी क्रय केंद्रों के प्रभारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं, लेकिन किसानों के शोषण की हर दूसरे दिन कोई ना कोई खबर आ ही जाती है। कभी क्रय केंद्र में लाइन में लगे किसान की मौत हो जाती है तो कभी किसानों को अनाज का उच्त दाम नहीं मिलता। हरदोई में भी ऐसा ही मामला सामने आया जिसमें एक किसान ने क्रय केंद्र प्रभारी का वीडियो बनाया जो किसानों ने प्रति कुंटल के हिसाब से 50 रुपये ले रहा था। किसान ने प्रभारी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडीयो अहिरोरी विकास खंड के ब्योरापुर के सहकारी समिति के सचिव ब्रजेश कुमार का है। वीडीयो में साफ देखा जा सकता है कि वह किस तरह से पैसे ले रहा है। हालांकि किस किसान ने यह वीडीयो बनाया और वायरल किया इसका अभी पता नहीं चल सका है। लेकिन बताया जा रहा है कि 50 रुपये प्रति रुपये कुंटल पर हो रही वसूली का वीडीयो है।
मामले में एडीएम विमल कुमार अग्रवाल ने सफाई देते हुए बताया कि 10 रुपये किसान से लिए जाएंगे जो भाड़े आदि के रूप में होते है लेकिन वह पैसा किसान को चेक के माध्यम से वापस भुगतान हो जाएगा। फिर भी उन्होंने मामले की जांच के लिए एआरओ को भेजकर रिपोर्ट तलब करने की बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications