यूपी: खाकी को शर्मसार करता पुलिसवाले का वीडियो वायरल!

हरदोई। उत्तर प्रदेश के पुलिस का रिश्वतखोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ की फटकार के बाद भी सिपाही सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला हरदोई जिले का है जहां एक सिपाही का रिश्वत लेते हुए वीडियो सामने आया है। यह सिपाही बैखौफ होकर खुले आम रिश्वत लेता हुआ दिख रहा है।

Hardoi Up policeman caught taking bribe, video goes viral

मामला हरदोई जिले के मल्लावां का है, जहां कोतवाली में तैनात सिपाही मनोज कौशिक की तस्वीर खुलेआम रिश्वत लेने के दौरान कैमरे में कैद हो गई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमे सिपाही मनोज खुलेआम रिश्वत लेते नजर आ रहा है। बता दें कि हरदोई पुलिस का रिश्वत लेने का यह कोई पहला मामला नहीं है। यहां आए दिन रिश्वत लेते पुलिस की करतूत कैमरे में कैद हो रही है। इन पर कोई सख्त कार्रवाई ना होना भी पुलिस वालों के मंसूबों को बल देने का काम कर रहा है। इन पुलिसवालों पर कार्रवाई के नाम पर की जाने वाली खानापूर्ति ही इनके रिश्वत लेने के सिलसिले को बदस्तूर जारी रखे है। फिलहाल इस मामले में भी देखने वाली बात यही होगी कि रिश्वत लेने वाले इस सिपाही पर आला अधिकारी क्या कार्रवाई करते हैं।

ये भी पढ़ें- मां के अवैध संबंध बने पिता की हत्या की वजह, 7 साल के बेटे ने छुपकर देखी थी सारी करतूत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+