VIDEO: यूपी के अधिकारियों का दफ्तर में ही शराब पीते हुआ वीडियो वायरल

तस्वीरें जब एक पीड़ित ने अपने कैमरे में कैद की तो जिम्मेदार बेहयाई पर उतर आए और धमकाने में जुट गए। ये वीडियो सोशल साइट पर वायरल हो गया है और चारों तरफ जिम्मेदारों की थूथू शुरू हो गई।

हरदोई। हरदोई के एक सरकारी दफ्तर में ऑफिस टाइम पर ही वहां कर्मचारी और अधिकारियों ने टेबल पर शराब खोल ली, तस्वीरें जब एक पीड़ित ने अपने कैमरे में कैद की तो जिम्मेदार बेहयाई पर उतर आए और धमकाने में जुट गए। ये वीडियो सोशल साइट पर वायरल हो गया है और चारों तरफ जिम्मेदारों की थूथू शुरू हो गई। मामला एडीएम के संज्ञान में आया तो महज खानापूर्ति के लिए जांच कराने की बात कही गई हैं। दरअसल जरूरी वस्तु निगम के दफ्तर में कुछ पीड़ित अपनी तकलीफों के निदान के लिए गए थे लेकिन दफ्तर के अंदर उन्हें नहीं घुसने दिया गया।

Hardoi: UP Officers drinking alcohol in Office

काफी मशक्क्त के बाद पीड़ित साहब की चौखट तक पहुंचा तो वहां का नजारा देखा। साहब की टेबल पर मौसम्मी के जूस में शराब मिलाकर बेधड़क पिया जा रहा था। जिसके बाद पीड़ित ने वहां का वीडियो बनया जिसको लेकर पीड़ित और जिम्मेदारी अफसरों के बीच काफी नोकझोंक भी हुई। इस हाईटेक युग में पीड़ित ने अधिकारियों की सारी करतूत को कैमरे में कैद के लिया और सोशल साइट पर वायरल कर दिया। जिसके बाद सारी पोल खुल गई, जिम्मेदार कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं हालांकि खानापूर्ति के लिए एडीएम ने जांच कराने की बात कही है।

अब सवाल ये है की सूबे के मुखिया जिस रामराज्य की कल्पना कर रहे हैं, क्या ऐसे अफसरों की इस तरह की हरकतों के चलते उनका ये सपना पूरा हो पाएगा? ड्यूटी के वक्त शराब पीने वाला किस हद तक अपने कर्त्वयों का निर्वहन कर पाएगा ये जरूर बड़ा सवाल बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+