VIDEO: गर्लफ्रेंड के खर्चे उठाने को बेटे ने मां के गहने चुराए, बाप को मार दिया चाकू

हरदोई। हरदोई के थाना संडीला में पिछले महीने की 24 तारीख को अज्ञात बदमाशों द्वारा घर में घुसकर चोरी की वारदात को दिनदहाड़े अंजाम दिया गया था। इसमें सोने-चांदी के जेवरात व 4.5 लाख रूपये की चोरी की गई थी। इत्तेफाक से इस दौरान पीड़ित परिवार ने अपने पुत्र शिवम व ऋषभ के गायब होने के संबंध में FIR दर्ज कराई थी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक संडीला के नेतृत्व में टीम लगाई गई थी। इस मामले में बुधवार को पुलिस ने बड़ा ही चौंकाने वाला खुलासा किया है।

hardoi son steal in its own house for bearing his girlfriends expenses

दिनांक 21 मार्च बुधवार को मुखबिर की सूचना पर झाड़ी शाह दरगाह के पास उक्त लूट करने वाले अभियुक्तगण शिवम पवन अंकुर चौरसिया संडीला पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। जिन के कब्जे से एक सोने का हार 2 जोड़ी सोने के कान के कुंडल, दो मोबाइल बरामद हुए। अभियुक्त शिवम बाइक रेसिंग का शौकीन था तथा रेसिंग बाइक खरीदना चाहता था साथ ही वह अपनी प्रेमिका को पैसों के अभाव में खुश नहीं रख पा रहा था। इसलिए अभियुक्त ने अपने साथियों पवन विमलेश व अंकुर के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। अभियुक्त शिवम ने इससे पूर्व भी पैसे मांगने को लेकर अपने पिता के ऊपर चाकू से हमला किया था। जिस के संबंध में स्थानीय थाना में मुकदमा पंजीकृत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+