हरदोई: नाजुक हालत में लाए गए मरीज का जमीन पर लिटाकर किया इलाज
मंगलवार को कुछ नशेड़ियों के हमले के चलते घायल व्यक्ति को हरदोई के जिला अस्पताल में ले जाया गया जहां घायल को बेड पर लिटाने के बजाय जमीन पर ही लिटाकर उसका इलाज किया गया।
हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई। हरदोई के जिला चिकित्सालय में एक बुरी अवस्था में आए घायल मरीज के साथ दुर्व्यवहार किया गया। दरअसल, कुछ नशेड़ियों ने चाकू से हमला कर उसकी जान लेने की कोशिश की। इस हमले में घायल हुए व्यक्ति को पुलिस द्वारा जिला अस्पताल ले जाया गया। लेकिन जिला अस्पताल में इतने बदतर हालात हैं कि डॉक्टर, घायल का इलाज जमीन पर ही लिटाकर करने लगे।

बता दें कि, मंगलवार को कुछ नशेड़ियों के हमले के चलते लूडो वाजपयी नामक व्यक्ति को हरहोई के जिला अस्पताल में ले जाया गया जहां घायल को बेड पर लिटाने के बजाय जमीन पर ही लिटाकर उसका इलाज किया गया। बताया गया कि कोतवाली सिटी से घायल का उपचार कराने के लिए इमरजेंसी कक्ष में ले जाया गया था। प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य पूर्व मंत्री नितिन अग्रवाल भी इसी जिले के रहने वाले और राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल के बेटे हैं। बता दें कि इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री रहने के दौरान उन्होंने कई स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए अत्याधुनिक कमरे और बेड भी प्रशासन से मंजूर करावाए थे लेकिन अब धरातल पर सारी व्यवस्थाएं चौपट ही दिखती हैं।
वहीं, जब इस घटना की जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दी गई तो उन्होंने मामले को संज्ञान में लेते हुए लूडो नामक युवक को बैड मुहैया करवाया। उन्होंने ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतनेवाले डॉक्टर और कर्मचारी के दोषी पाये जाने पर कार्रवाई करने की बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications