हरदोई में मकान की कच्ची दीवार गिरने से एक परिवार के चार लोगों की मौत
हरदोई। हरदोई के सुरसा थाना इलाके में हुए एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक मकान की कच्ची दीवार गिरने से उसके मलबे के नीचे दबने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। बताया जाता है कि बारिश के चलते मकान की दीवार काफी कमजोर हो गई थी।

जानकारी के अनुसार हरदोई के सुरसा थाना क्षेत्र के ग्रामसभा ओदरा पचिलाई के चमरतला गांव में बारिश के चलते बुधवार देर रात एक घर की दीवार गिर पड़ी। इस हादसे में घर के अंदर सो रहे परिवार के सभी चार लोग मकान की कच्ची दीवार के मलबे में दब गए। हादसे की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को लगी तो ग्रामीण दौड़कर पहुंचे और जब तक मलबा हटाकर बाहर निकाला जाता तब तक चारों सदस्यों की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
कोठरी में सो रहे छोटेलाल (65) पुत्र नत्था उनका पुत्र राम खिलावन ( 45) पुत्र रामखेलावन की पत्नी राजरानी (40) और पुत्री रानी मलबे में दब गए जिनमे सभी की मौत हो गई। घटना से जहाँ परिवारीजनों में मातम है वहीँ एक ही परिवार के चार लोगों मौत से गाँव में कोहराम मचा है। घटना की सूचना पाकर एसडीएम सदर भी गाँव पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। जिले में बीते चौबीस घंटों में घर गिरी की घटनाओं में दस लोगों की मौत हो चुकी है और सबसे अधिक संडीला में 6 लोगों की मौत हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications