Love Jihad: हेड कांस्टेबल का शिकार बनी दरोगा की बेटी, कहा: 'पति ने एक और हिंदू लड़की को फंसा लिया है'

Love Jihad का घिनौना खेल: पहले नशीली दवा देकर रेप, फिर धमकी देकर निकाह और धर्मांतरण, फिर सालों तक तरह तरह के अत्याचार। दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल के चुंगल से भागी एक युवती ने बताई अपनी 11 साल की दर्द भरी आपबीती।

Hapur victim of Love Jihad by Delhi police constable Wasim forced marriage conversion

लव जिहाद के बढ़ते मामलों के बीच उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमे पीड़िता 11 साल तक जुल्म सहती रही, जिसका बार-बार रेप किया गया, जबरन निकाह करवाया गया, जबरन धर्म परिवर्तन किया गया। और जिसने उसके साथ यह सब किया वो दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल है। मूल रूप से हापुड़ की रहने वाली नेहा (बदला हुआ नाम) ने हापुड़ कोतवाली में FIR दर्ज कराने के बाद जब 11 साल का दर्द बयां किया तो हर कोई दंग रह गया।

Hapur victim of Love Jihad by Delhi police constable Wasim forced marriage conversion

जबरन निकाह और धर्म परिवर्तन
बता दें कि उत्तर प्रदेश के हापुड़ में 12 मई को 4 साल के बच्चे के साथ एक महिला हापुड़ कोतवाली अपने पति के खिलाफ शिकायत लेकर पहुंची। उसने पति वसीम और उसके परिवार पर संगीन आरोप लगाते हुए तहरीर में बताया कि वसीम दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल है। उसने 2012 में पीड़िता के साथ रेप किया। इसके बाद आरोपी की मां ने जबरन पीड़िता का निकाह पढ़वा दिया।

देवर ने भी किया रेप
नेहा ने बताया कि 11 साल तक पूरा परिवार उसके ऊपर जुल्म करता रहा। उसने वसीम के भाई आरिफ पर भी रेप का आरोप लगाया है। वहीं इस मामले में पुलिस ने सोमवार यानी 29 मई को FIR दर्ज की। इसमें पीड़िता के पति वसीम, सास जमीला, ससुर कयूम अली, देवर इमरान, आरिफ, अजहरुद्दीन और एक अन्य शाहिद को नामजद किया गया है।

नीचे वाले फ्लैट में रहता था वासिम का परिवार
नेहा द्वारा दी गई रिपोर्ट में उसने बताया कि वर्ष 2012 में वह दिल्ली के मोतीलाल नेहरू कालेज से बीएससी की पढ़ाई कर रही थी। माता-पिता व भाई के साथ वह दिल्ली के मालवीय नगर स्थित पीटीएस कॉलोनी के एक फ्लैट में रहती थी। उसके नीचे वाले फ्लैट में कय्यूम अली अपने परिवार के साथ रहता था। कय्यूम का पुत्र वसीम दिल्ली पुलिस में कार्यरत है।

वासिम की माँ ने दी थी नशीली दवा, फिर हुआ था रेप
वसीम की माता जमीला अक्सर नेहा को मुस्लिम धर्म के प्रति आकर्षित करने का प्रयास करती थी। इसी बीच जमीला ने एक दिन उसे अपने फ्लैट पर बुलाया और धोखे से सेवई में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। जिसके बाद बेहोशी की हालत में वसीम ने उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने पर पीड़ित को दुष्कर्म की जानकारी हुई। शिकायत करने पर जमीला ने महिला के सामने वसीम से निकाह करने का प्रस्ताव रखा। मना करने पर आरोपी ने उसे बदनाम व उसके इकलौते भाई को मौत के घाट उतारने की भी धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने डरा धमकाकर बार-बार महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए।

जबरन धर्मांतरण, दिया पुत्र को जन्म
इस सबके बाद आरोपियों ने 28 दिसंबर 2012 को मौलवी के जरिए उसका निकाह वसीम से करा दिया। इसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो वह फ्लैट छोड़कर वहां से आरके पुरम में रहने चले गए। उधर निकाह के बाद आरोपियों ने जबरन महिला का धर्मांतरण भी करा दिया। उसका नाम बदलकर इकरा अहमद रख दिया। आरोपियों ने महिला का उसके परिजनों व अन्य किसी रिश्तेदार से मिलना-जुलना भी बंद करा दिया। 25 अप्रैल 2015 को पीड़िता ने एक पुत्र को जन्म दिया।

'भाई आरिफ ने भी कई बार बलात्कार किया'
पुत्र को जन्म देने के बाद पति उसे नशीली दवा खिलाकर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने लगा। दवाओं के सेवन के कारण 2019 में वह अवसाद की बीमारी से ग्रस्त हो गई। जिसके चलते उसका दिल्ली के कई अस्पतालों में उपचार भी चला। पीड़िता ने बताया कि वसीम अपने भाई आरिफ के साथ संबंध बनाने के लिए मुझे मजबूर करता था। मना करने पर मेरे साथ मारपीट की जाती थी। मुझसे कहा जाता था कि वह मुझे तलाक दे देगा। इसके बाद उसका हलाला अपने भाई से कराएगा। फिर आरिफ ने भी उसके साथ कई बार बलात्कार किया।''

"अभी तो मेरा बेटा कई हिंदू लड़कियों से शादी करेगा" - पीड़िता की सास
पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपी वसीम बोलता था कि उसने एक और हिंदू लड़की को फंसा लिया है। वह भी दिल्ली पुलिस में ही है। वहीं उसकी सास जमीला कहती थी कि हमारे यहां जब हिंदू लड़कियों से मन भर जाता है, तो उसे ऐसे ही काट दिया जाता है, जैसे कुर्बानी दी जाती है। वो कहती थी कि अभी तो मेरा बेटा कई हिंदू लड़कियों से शादी करेगा।

श्रद्धा जैसा हाल करेंगे
वो लोग मेरे बेटे को मारने की धमकी देते थे। वो कहते थे कि तुमने अगर किसी भी बात का विरोध किया, किसी से शिकायत की, हमारी बात नहीं मानी, तो तुम्हारे भी श्रद्धा की तरह 36 टुकड़े कर दिए जाएंगे।''

Recommended Video

    Sakshi Murder Case और Sahil के धर्म पर Asaduddin Owaisi क्या बोले ? | Sakshi-Sahil | वनइंडिया हिंदी

    सर्विस रिवाल्वर की डोरी से दबाया गला
    पीड़िता बताती है कि 11 मई को वसीम ने उसकी बुरी तरह से पिटाई की थी। अपनी सर्विस रिवाल्वर की डोरी से उसका गला तक कस दिया था। उसने कई बार सुसाइड करने की कोशिश की लेकिन बेटे का मुंह देखते हुए वह ऐसा न कर सकी। वह किसी तरह छिपते-छिपाते हापुड़ में अपने दादा के घर पहुंची। इसके बाद अब वो न्याय की गुहार लगाने थाने आई।
    फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+