VIDEO: ऑटो में लाश रख लापरवाह पुलिस वाले ने उड़ाया इंसानियत का मजाक
सड़क पर बुजुर्ग का शव वाहनों से कई बार टकराते-टकराते बचा लेकिन पुलिस को इसकी कोई चिंता नहीं। आप इस वीडियो में भी देख सकते हैं कि कैसे एक पुलिसकर्मी स्टेशन के पास मिले शव को ऑटो में ले जा रहा है।
हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक बार फिर इंसानियत शर्मसार कर देने वाला वीडियो सामने आया है। दरअसल हापुड़ स्टेशन के पास एक अज्ञात बुजुर्ग की ठंड लगने से मौत हो गई और उसका शव घंटों तक वहीं पड़ा रहा, काफी देर बाद एक पुलिसकर्मी आया और उसके शव को ऑटो में रख कर ले गया। शव का सिर और पैर ऑटो से बाहर ही निकला रहा, ये वीडियो वायरल हो रहा है। सड़क पर बुजुर्ग का शव वाहनों से कई बार टकराते-टकराते बचा लेकिन पुलिस को इसकी कोई चिंता नहीं। आप इस वीडियो में भी देख सकते हैं कि कैसे एक पुलिसकर्मी स्टेशन के पास मिले शव को ऑटो में ले जा रहा है और इस शव का सिर और पैर बाहर निकले हुए हैं। घंटों तक इसी तरह ये शव ऑटो में लदा रहा है पोस्टमॉर्टम हॉउस तक ले जाया गया। सबसे बड़ा सवाल ये है की जब हापुड़ में शव वाहन हैं तो उनका इस्तेमाल क्यों नहीं किया जाता? जब इस बारे में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बात करनी चाही तो उन्होंने कैमरे पर कुछ भी बोलने से मना कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications