आज शाम से लगेगी चतुर्दशी, हनुमान जयंती के लिए दुल्हन की तरह सजा अयोध्या, जानिए 'नरक चौदस' का महत्व

Hanuman Jayanti: आज शाम से ही चतुर्दशी लग जाएगी, इसलिए आज ही कुछ जगहों पर लोग 'नरक चतुर्दशी' का भी त्योहार मना रहे हैं और इसी वजह से अयोध्या में आज हनुमान जंयती मनाई जा रही है, दरअसल मान्यता के मुताबिक आज के दिन को भगवान हनुमान के जन्मदिन के रूप में भी मनाया जाता है और इसी वजह से आज अयोध्या में ये पर्व धूम-धाम से मनाया जा रहा है। पुराणों के मुताबिक कार्तिक के कृष्ण चतुर्दशी को पवनपुत्र हनुमान की जयंती है, इसलिए आज का दिन बड़ा पावन है।

Recommended Video

    Hanuman jayanti 2020: आज हनुमान जयंती, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्‍व | वनइंडिया हिंदी
    शाम से लग जाएगी चतुर्दशी, हनुमान जयंती के लिए तैयार अयोध्या

    अलग-अलग भाषाओं में लिखी रामायण के कई अंको में भगवान राम के भक्त महावीर हनुमान जी का जन्म दीपावली के एक दिन पहले नरक चतुर्दशी बताया गया है। हनुमान जी को रूद्र के ग्याहरवें अवतार माना जाता है। वीर हनुमान का जन्म आज से 1 करोड़ 85 लाख 58 हजार 112 साल पहले चैत्र पूर्णिमा को मंगलवार के दिन चित्र नक्षत्र व मेष लग्न के योग में सुबह 6.03 बजे हुआ बताया गया है तो वहीं कहा जाता है कि आज के दिन भगवान अपने भक्तों के ऊपर बहुत जल्द प्रसन्न होते है इसलिए इस दिन इनकी पूजा बड़े ही विधि-विधान से करनी चाहिए।

    शाम से लग जाएगी चतुर्दशी, हनुमान जयंती के लिए तैयार अयोध्या

    माना जाता है कि प्रभु हनुमान को गुस्सा नहीं आता है इसलिए जो लोग बहुत ज्यादा गुस्सा करते हैं उन्हें प्रभु हनुमान की उपासना करने की सलाह दी जाती है। पवन पुत्र हनुमान को बजरंग-बली भी कहते हैं क्योंकि इनका शरीर एक वज्र की तरह मजबूत है, जो अपने भक्तों को हर संकट से मुक्ति दिला देते हैं।

    शाम से लग जाएगी चतुर्दशी, हनुमान जयंती के लिए तैयार अयोध्या

    मालूम हो कि कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को नरक चतुर्दशी और रूप चतुर्दशी कहा जाता है। दीपावली के एक दिन पहले आने के कारण कुछ लोग इसे छोटी दीपावली के नाम से भी जानते हैं। यह दिन नर्क की यातना से छुटकारा पाने का दिन होता है।

    पूजा विधि

    छोटी दिवाली या नरक चतुर्दशी तिथि का आरंभ 13 नवंबर को शाम 5 बजकर 59 मिनट पर हो रहा है। चतुर्दशी तिथि 14 नवंबर को दिन में 2 बजकर 18 मिनट तक रहेगी। शास्त्रों के अनुसार, उदया तिथि में ही व्रत या चतुर्दशी को मनाना चाहिए। ऐसे में इस साल 14 नवंबर को नरक चतुर्दशी मनाई जाएगी लेकिन इसी दिन अमावस्या भी दोपहर में लग जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+