Gyanvapi: कोर्ट के आदेश के बाद ज्ञानवापी मस्जिद में की गई पूजा-आरती, भक्त का दावा- 'नंदी को देखा'
Gyanvapi News: वाराणसी प्रशासन ने जिला अदालत के आदेशों का पालन करते हुए ज्ञानवापी मस्जिद के दक्षिणी हिस्से में व्यास तहखाने में पूजा की अनुमति दे दी है। ज्ञानवापी के व्यास तहखाने में रात दो बजे पूजा और आरती की गई है।
जिला प्रशासन ने यह कार्रवाई हाल ही में एक अदालत के आदेश के बाद की है। कोर्ट ने अपने फैसले में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के अंदर धार्मिक अनुष्ठान करने के अधिकार को बरकरार रखा है।

रिपोर्ट के मुताबिक एक पुजारी ने सुबह करीब 3 बजे पूजा ज्ञानवापी के व्यास तहखाने में पूजा की और उसके बाद आरती की गई। पूजा शुरू होने से पहले, वाराणसी के जिला मजिस्ट्रेट एस राजलिंगम और पुलिस आयुक्त अशोक मुथा जैन ने आधी रात के आसपास एक बैठक बुलाई। लगभग दो घंटे तक चली यह बैठक काशी विश्वनाथ धाम परिसर के एक हॉल में बुलाई गई थी।
विचार-विमर्श के बाद जिला प्रशासन ने अदालत के फैसले के कार्यान्वयन को सुविधाजनक बनाने के लिए कदम उठाए। ज्ञानवापी के व्यास तहखाने तक आसानी से पहुंचने की अनुमति देने के लिए बैरिकेड्स के भीतर एक रास्ता साफ कर दिया गया, ताकि लोग आसानी से पूजा कर सके।
सामने आए वीडियो और फोटो में भक्त ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में प्रार्थना करते हुए अपनी खुशी व्यक्त करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पूजा करने के बाद परिसर के बाहर आए भक्तों में से एक ने कहा कि, "हमने नंदी को देखा। हम पूजा करने के लिए कल से इंतजार कर रहे हैं। मंदिर बनना चाहिए। हम पूजा करने के बाद बहुत खुश हैं।" इस बीच, ज्ञानवापी परिसर के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications