गुरु श्री तेग बहादुर ने किसी विधर्मी के सामने सिर नहीं झुकाया: CM योगी
CM Yogi News: सिख पंथ के नौवें गुरु तेग बहादुर जी महाराज का बलिदान दिवस देशभर में मनाया गया। इस अवसर पर लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ 'हिन्द दी चादर' गुरु श्री तेग बहादुर जी महाराज के बलिदान दिवस पर आज लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। सीएम योगी ने धर्म की रक्षा व मानवता की सेवा हेतु उनके योगदानों का स्मरण किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम को सबोधित करते हुए सीएम ने कहा, महान सिख गुरुजनों का इतिहास आज भी स्वर्णाक्षरों में अंकित है, जो हम सभी को एक नई प्रेरणा प्रदान करता है, जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।

उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार को लेकर कहा, बांग्लादेश में जो कुछ भी हो रहा है, वह किसी से छिपा नहीं है। पाकिस्तान में इससे पहले जो कुछ भी हुआ, वह भी किसी से छिपा नहीं है।
सीएम योगी ने गुरु श्री तेग बहादुर की वीरता को स्मरण करते हुए कहा कि गुरु श्री तेग बहादुर जी महाराज ने देश और धर्म से हटकर कभी भी किसी विदेशी आक्रांता के सामने, किसी विधर्मी के सामने सिर नहीं झुकाया।












Click it and Unblock the Notifications