गुलाबी गैंग मुखिया संपत पाल ने कहा, निकाय चुनाव में हुई धांधली, आयोग पर बरसीं
हरदोई। यूपी के हरदोई में इंडियन रोटी बैंक के 100 सप्ताह पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अथिति पहुंची गुलाबी गैंग की संयोजक संपत पाल ने मीडिया से मुखातिब होते हुए सरकार, चुनाव आयोग व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जम कर बरसीं। बयानबाजी में संपत पाल प्रधानमंत्री पद की गरिमा भी भूल गयीं।

संपत पाल ने चुनाव आयोग पर भाजपा के हाथों बिकने का आरोप लगाते हुआ कहा कि नगर निकाय चुनाव में बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी डीएम को गाली देकर बोला कि यहां से सीट निकलना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसका वीडियो भी है, चुनाव आयोग क्या अंधा है, विधायक के ऊपर मुकदमा क्या नहीं होना चाहिए?
संपत पाल ने कहा कि जहां बैलेट पेपर से चुनाव हुए वहां काफी परिवर्तन हुए हैं। उन्होंने कहा कि मैं पार्टियों की बात नहीं करूंगी लेकिन निकाय चुनाव में बेइमानी की बात जरूर करूंगी। इसके साथ ही संपत पाल ने प्रधानमंत्री के बारे में बयान देते हुए गरिमा भूल गईं। उन्होंने पीएम मोदी पर मनमानी करने के आरोप लगाए।












Click it and Unblock the Notifications