मुरादाबाद: जीआरपी थाने के सामने रेल से कटकर मर गया सिपाही
बुलंदशहर निवासी सिपाही 15 दिन की छुट्टियां मनाकर घर से लौटा था। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर थाने में तैनात सिपाही की लाश पटरी पर मिली।
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर शनिवार को उस वक्त सनसनी फैल गयी जब जीआरपी थाने के ठीक सामने प्लेट फार्म नम्बर 2 की रेलवे लाइन पर सिपाही सुरेन्द्र कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मालगाड़ी से कटकर मौत हो गयी।

सुरेंद्र कुमार बुलन्दशहर का रहने वाला था। जनवरी 2016 में सहारनपुर से ट्रांसफर होकर मुरादाबाद जीआरपी में पोस्टिंग हुई थी। अभी पंद्रह दिन की छुट्टी लेकर घर गया था और चार दिन पहले ही वापस आया था। फिलहाल जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही जीआरपी रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है कि आखिर सिपाही की मौत कैसे हुई?
जीआरपी सीओ जितेंदर सिंह ने बताया कि सुरेंद्र मानसिक रूप से बीमार था और इसका इलाज चल रहा था। मौत की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है कि सिपाही ने आत्महत्या की है या मालगाड़ी की चपेट में आ गया। फिहाल सुरेंद्र के परिवार को सूचित कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications