UP में रहने वाले बिहार के लोग किसकी बना रहे सरकार? NDA या महागठबंधन !

Bihar Chunav Latest News: बिहार चुनाव की तारीख बिल्कुल नजदीक है। वहां 6 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान होने हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश में रहने वाले बिहार के लोगों से वन इंडिया हिंदी रिपोर्टर पुनीत श्रीवास्तव ने बातचीत की और उनके पसंदीदा नेता के बारे में जाना। ये सभी लोग उत्तर प्रदेश से बिहार के लिए जा रहे थे।

मुजफ्फरपुर के रहने वाले मोहम्मद इदरीश कहते हैं कि मै नीतीश के काम से खुश नहीं हूं। इस बार आरजेडी की सरकार बनेगी। वह कहते हैं कि इस समय भी वहां भ्रष्टाचार बहुत है। शिक्षा की कोई उत्तम व्यवस्था नहीं है। जमुई के रहने वाले साहेब कहते हैं कि इस बार तेजस्वी ने पर भरोसा है। उन्होंने नौकरी देने की बात कही है। देखते हैं वो क्या करते हैं। बिहार में रोजगार की कमी है।

bihar chunav
गोपालगंज के रहने वाले धर्मेंद्र राय कहते हैं कि इस बार भी बिहार में बीजेपी की सरकार बनेगी। सरकार ने अच्छा काम किया है। हर क्षेत्र में बिहार ने प्रगति की है। सड़कों में सुधार हुआ है। शिक्षा चिकित्सा का स्तर भी बढ़ा है। अपराध में भी कमी आई है।गोपालगंज के ही रहने वाले सुभाष चौहान कहते हैं कि नीतीश कुमार का काम अच्छा है। इस बार भी इनको ही चुनेंगे। बिजली, रोड सब काम इनके कार्यकाल में ठीक हुआ है। और लोगों की तुलना में नीतीश ठीक हैं।

बिहार के शेषनाथ कहते है कि सरकार तो नीतीश की ही अच्छी है। इस बार भी इन्हें ही मौका देगे। नीतीश सरकार में बिहार में विकास कार्यों ने गति पकड़ी है। पहले के बिहार और अब के बिहार में बहुत अंतर है। नीतीश को एक और मौका देना चाहिए।

गोपालगंज के रहने वाले मुन्ना सिंह कहते हैं कि मेरे हिसाब से बिहार की जनता को नए चेहरे प्रशांत किशोर पर भरोसा रखना चाहिए। जनसुराज पार्टी को मौका देना ठीक रहेगा। मै इस बार प्रशांत किशोर को वोट देने के पक्ष में हूं। बदलाब भी जरूरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+