शराब के नशे में दूल्हे ने मचाया हुड़दंग, दुल्हन ने किया शांदी से इंकार

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में बैंडबाजे के साथ गांव दुल्हन की चौखट पर बरात पहुंची। लड़की वालों ने बारात का आदर सत्कार किया। लेकिन शराबी बरातियों ने खुशी के माहौल में हुड़दंग काटकर माहौल को खराब कर लिया। फिर क्या था दुल्हन ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। दुल्हन के शादी से इंकार करने पर पंचायत भी हुई, लेकिन दुल्हन अपने निर्णय पर कायम रही।

groom was drunken bride denied to marriag

बरेली के थाना शाही के गांव में दुनका में एक बारात आई थी। लड़की पक्ष ने बारात आने पर बारात का स्वागत सत्कार किया। लड़की पक्ष ने बताया कि चढ़त के समय दूल्हे पक्ष के लोगों ने गांव में महिलाओं से अश्लील हरक्ते करने लगे। शराब के नशे में बरातियों ने हुड़दंग करना शुरू कर दिया। बरातियों ने महिलाओं के कमरे में घुसने की कोशिश की। परिजनों ने विरोध तो अभद्रता की। किसी तरह लोगों ने मामला रफा-दफा किया, लेकिन द्वार रोकने के समय फिर से अभद्रता व मारपीट की गई।

सूचना पर यूपी 100 पहुंची, लेकिन मामला नहीं सुलझा। रात में ही पंचायत बैठ गई। गांव के प्रधान पति व अन्य लोग इसमें शामिल हुए। बुधवार दोपहर तक पंचायत चली। इसमें तय हुआ कि जो सामान लिया व दिया गया है, उसे लौटाया जाए। उसके बाद बरात बगैर दुल्हन के ही लौट गई। दुल्हन ने कहा कि जब शराब पीकर अभी से अभद्रता की जा रही है तो घर में क्या हाल करेंगे। ऐसे घर में उसे नहीं जाना है। वहीं लड़की वालों ने वर पक्ष पर दहेज मांगने का भी आरोप लगाया है। फिलहाल, मामले में कोई पुलिस कार्रवाई नहीं की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+