'दुल्हन काली है' की उड़ी अफवाह और लौट गई बारात
नशे में किसी बाराती ने बगल में हो रही दूसरी शादी की दूल्हन को देखकर अफवाह उड़ा दिया कि दूल्हा सोनू की होने वाली बीवी काली है। हस फिर क्या था बाराती और घराती दोनों आपस में भिड़ गए।
वाराणसी। सारनाथ स्थित सारंग महादेव मंदिर में रविवार शाम को शादी के दौरान बारातियों और घरातियों में जमकर मारपीट हो गया। नशे में किसी बाराती ने बगल में हो रही दूसरी शादी की दूल्हन को देखकर अफवाह उड़ा दिया कि दूल्हा सोनू की होने वाली बीवी काली है। हस फिर क्या था बाराती और घराती दोनों आपस में भिड़ गए।

दो शादियां हो रही थी एक साथ
इस दौरान एक दूसरे पर कुर्सियां भी फेंकी गयी। नौबत यहां तक आ गयी कि दूल्हे को बिना दुल्हन के वापस जाना पड़ा। दूल्हा सोनुकुमार दुर्गाकुंड से अपने पिता राजू , दादा-दादी सहित दर्जनों बारातियो संग चौबेपुर की रहने वाली सुनीता [बदला हुआ नाम ]से बड़े अरमानो से शादी करने आया था। दूल्हा सोनू ने बताया मंदिर परिसर में दो अलग-अलग शादी हो रही थी।

दूल्हे को बिना दुल्हन के ही जाना पड़ा
सोनू की शादी में मौजूद लोगो में किसी ने बगल की दूल्हन को देखकर रुमर उड़ा दिया की दुल्हन काली है। नशे में धुत कुछ बारातीयों ने घरातियो को ताने मारना शुरू कर दिया और देखते देखते यह बात मारपीट में बदल गयी। लोगो को खाना छोड़कर भागना पड़ा। लड़की के चाचा मन्नू ने बताया नशेड़ी कुछ बारातियों ने विदाई से पहले हंगामा कर दिया। मौके से दूल्हन को लेकर हम घर चले आये। विदाई अब घर से होगी। दूल्हा कंस्ट्रक्शन से जुड़ा काम करता है।

पुलिस के आने पर हुई पूरी शादी
यही नहीं इस अफवाह में शादी के माहौल को इतना बिगड़ दिया की हसि मजाक के बीच में ही आईटी और पत्थर चना शुरू हो गए। जिसके के बाद स्थानीय लोगो ने सारनाथ ठथाने पर सुचना दी जिसके बाद पुलिस ने मंदिर पर जानकर पुरे घटना की जानकारी हासिल कर अपनी मध्यस्तता की और शादी की पूरी रस्म हुई। वही दूल्हे सोनू ने बताया पत्नी सुनीता [बदला हुआ नाम ] के पैरों में भी किसी ने पत्थर फेका जिससे उसे चोट लगी है। मौके पर पहुंचे पुलिस राजेंद्र यादव ने किसी तरह मामले को शांत कराया। वहीं अब कन्या पक्ष के लोगो का कहना है की अब समझौते के बाद ही हम अपने घर से अपनी बेटी को विदा करेंगे












Click it and Unblock the Notifications